5वी,8वीं बोर्ड के रिजल्ट में सर्वर बना रोडा

0

करीब 13, 14 वर्ष बाद बोर्ड पैटर्न के आधार पर अयोजित कराई गई कक्षा पांचवी कक्षा आठवीं की परीक्षा में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य ,जैसे तैसे पूर्ण हो गया है लेकिन अब परीक्षा परिणाम जारी करने में सर्वर एक बड़ी समस्या बनी हुई है। जहां सामान्य हिंदी के1228 बच्चों का नाम पोर्टल पर शो नहीं हो रहे है। जिसके चलते उन बच्चों के प्राप्तांक अंकसूची जारी नहीं हो रही है जिससे पांचवी आठवीं का रिजल्ट जारी करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते अब 8 मई के बाद कभी भी कक्षा पांचवी और कक्षा आठवीं का रिजल्ट घोषित करने की संभावना जताई जा रही है ।

कॉपियां जांचने के लिए निजी स्कूल शिक्षकों की ली गई मदद
आपको बताएं कि जिले के नवेगांव हाई स्कूल में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र में कक्षा पांचवी कक्षा आठवीं की करीब 42197 कॉपियां जचने के लिए आई थी। जहाँ केंद्र में कक्षा पांचवी के लिए 153, तो कक्षा आठवीं की कॉपियां जांचने के लिए 181 विषयवर मूल्यांकन करता लगाए गए थे इसके अलावा । इंग्लिश मीडियम बच्चों की कॉपी जांचने के लिए निजी स्कूल शिक्षकों की भी मदद ली गई है जहां 14 अप्रैल से जारी मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो गया है लेकिन प्रॉब्लम के चलते रिजल्ट तैयार नहीं हो पाया है।

इधर सर्वर प्राब्लम तो उधर पेचीदा प्रक्रिया
मूल्यांकन कार्य में लगे जाकर शिक्षकों का मानना है कि उन्हें मूल्यांकन कार्य में खास दिक्कत नहीं है लेकिन इसके बाद का काम पेचीदा है।मूल्यांकन के बाद शिक्षकों को पोर्टल पर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से विद्यार्थियों के अंक अपलोड करने हैं।शुरुआत में शिक्षकों को अंक चढ़ाने में पांच से
दस मिनट लग रहे हैं। वही सर्वर ना चलने के कारण कभी-कभी पूरा दिन काम ठप पड़ा रहता है।

ऑनलाइन कार्य मे दक्ष नहीं है शिक्षक
कॉपियों का मूल्यांकन करने वाले ज्यादातर शिक्षकों का मानना है कि इस कार्य के लिए पूर्णता: ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जा रही है.जबकि ज्यादातर शिक्षक ऑनलाइन कार्य में दक्ष नहीं हैं। उनके पास तकनीकी में न तो कोई डिप्लोमा है और ना ही उन्हें ज्यादा तकनीकी जानकारी है।इस स्थिति में मूल्यांकन की जटिल प्रक्रिया के कारण शिक्षकों को दिक्कतें हो रही हैं।

जटिल प्रक्रिया पूरा करने में शिक्षकों के छूट रह पसीने
आपको बताए कि जिले में पांचवीं- आठवीं की परीक्षाएं लगभग 13-14 साल बाद बोर्ड पैटर्न पर कराई गई हैं। इन परीक्षाओं में उत्तरपुस्तिकाओं की
जांच के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। जहां पहली बार रिजल्ट जारी करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जा रही।जहां मूल्यांकन की प्रक्रिया इतनी कठिन है कि शिक्षकों को उसे पूरा करने में पसीने छूट रहे है। जहां ज्यादातर शिक्षकों को कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट आदि से हर प्रश्न के अंक अपडेट करने होते हैं। वहीं इंटरनेट में दक्ष न होने के कारण शिक्षकों को खासी परेशानी हो रही है।

कार्य से पहले नहीं दिया गया प्रशिक्षण
मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों का मानना है कि जिस तरह की पेचीदा व्यवस्था बनाई गई है वह उनके लिए परेशानी का सबब बन गई है।अप्रैल के तीसरे सप्ताह में पांचवीं-आठवीं की परीक्षाएं खत्म हुई थीं। इसके बाद 23 अप्रैल से उत्तरपुस्तिकाओं की चैकिंग का काम शुरु हुआ था। जो अब जाकर खत्म हो गया है ।लेकिन सर्वर प्रॉब्लम के चलते रिजल्ट बनाने में उन्हें काफी परेशानी हो रही है। वही जटिल प्रक्रिया के चलते कई मूल्यांकनकर्ताओं ने इस कार्य से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों को पोर्टल समस्या से अवगत कराया गया है- लिखीराम बम्बूरे
इस पूरे मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान नवेगांव हाईस्कूल सहायक मूल्यांकन अधिकारी लिखीराम बम्बूरे ने बताया कि कक्षा पांचवी कक्षा 8वीं की कॉपियों का मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो गया है। लेकिन पोर्टल पर सामान्य हिंदी की एट्री नहीं हो पा रही है। करीब 1228 बच्चों के अंक
पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सके हैं। यदि पोर्टल की समस्या ना रहे तो हम आज की आज काम पूरा कर रिजल्ट तैयार कर देंगे। लेकिन पोर्टल समस्या के चलते इस कार्य में दिक्कत आ रही है। जिसकी सूचना हमने वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है ।

पिछले 2 दिनों से पोर्टल की बहुत समस्या आ रही है – आरती वर्मा
वही मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान नवेगांव स्कूल प्राचार्य श्रीमती आरती वर्मा ने बताया कि पोर्टल एंट्री की समस्या आ रही है उसमें मोबाइल से मूल्यांकनकर्ता ने एंट्री कर दी है किंतु पोर्टल से जो अंकसूची निकालना है वह नहीं निकल पा रही है। केवल सामान्य हिंदी कक्षा आठवीं की अंकसूची नहीं मिल रही है इसीलिए इस कार्य में देरी हो रही है। पिछले 2 दिनों से पोर्टल बहुत ज्यादा परेशान कर रहा है अगर आज शाम तक यह समस्या दूर हो जाती है तो आज की आज हम यह कार्य समाप्त कर देंगे ।हमने पोर्टल में एंट्री के लिए अलग से ऑपरेटर भी लगाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here