डलास: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को देखकर कहा जा सकता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। 41 साल की उम्र में भी उनके बल्ले की गर्जन कम नहीं हुई है। फाफ ने मेजर लीग क्रिकेट के पहले ही मैच में टेक्सस सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी की।
सिर्फ 52 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन की नाबाद पारी खेली। जिसके दम पर सुपर किंग्स ने 221 रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। फाफ की इस धाकड़ बल्लेबाजी के चर्चे सोशल मीडिया पर भी हो रहे हैं।










































