7 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी कन्हैया मंडला जिले में गिरफ्तार

0

बालाघाट भरवेली पुलिस ने दुर्घटना के मामले में 7 वर्ष से फरार एक स्थाई वारंटी को उसके घर ग्राम मंडला जिले में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार स्थाई वारंटी कन्हैया पिता हरिसिंह उर्फ हरेश ठाकुर 32 वर्ष ग्राम गुमटी थाना बीजादांडी निवासी को जेल भिजवा दिया गया है।

भरवेली पुलिस के मुताबिक सन 2017 में दुर्घटना के मामले में कन्हैया ठाकुर के विरुद्ध भरवेली पुलिस थाना में अपराध क्रमांक 219/2017 में धारा 279 337 338 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था कन्हैया ठाकुर इस मामले में जमानत पर छूटने के बाद पिछले 7 साल से माननीय न्यायालय में चल रहै ,इस मामले की पेशी मैं नहीं आ रहा था जिसे गिरफ्तार करने हेतु माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था स्थाई वारंट जारी होने के बाद कन्हैया ठाकुर को भरवेली पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी किंतु वह पुलिस के आने की भनक लगते ही फरार हो जाता था। हाल ही में सूचना मिली कि स्थाई वारंटी कन्हैया ठाकुर अपने घर ग्राम गुमटी जिला मंडला में आया हुआ है। इस सूचना पर 16 अप्रैल को थाना प्रभारी हेमंत शर्मा की मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक रवन सिंह उइके प्रधान आरक्षक बिसराम धुर्वे, आरक्षक दिनेश लिल्हारे आरक्षक राहुल सलामे के साथ मंडला जिले के बीजादांडी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम गुमटी मैं शाम की समय घेराबंदी कर कन्हैया ठाकुर को उसके घर में गिरफ्तार किया और थाने ले 17 अप्रैल को स्थाई वारंटी कन्हैया ठाकुर को बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिए जहां से उसे जिला जेल भिजवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here