बैनगंगा नदी की रेलवे पुल से एक लड़की लगाई छलांग – मौके पर मौत

0

नगर समीप बैनगंगा नदी के रेलवे पुल के ऊपर से एक लड़की ने छलांग लगा दी। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना 20 अप्रैल को 4:30 बजे करीब हुई। इस लड़की की पहचान नहीं पाई है। जिसकी उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है कोतवाली पुलिस इस लड़की के परिवार वालों की खोजबीन कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को 4:30 बजे करीब बैंनगंगा नदी के रेलवे पुल के नीचे जब लोग नहा रहे थे। तभी एक लड़की गर्रा तरफ से रेलवे लाइन पुल के ऊपर आई और देखते ही देखते इस लड़की ने रेलवे पुल के ऊपर से नीचे छलांग लगा दिया। रेलवे पुल से नीचे छलांग लगाने के बाद यह लड़की पानी में गिरी और उठकर बैठी भी यह लड़की 5 से 10 मिनट जीवित रहने के बाद उसकी मौके पर मौत हो गई। लोगों ने जाकर देखा लड़की की मौत हो चुकी थी। खबर मिलते ही थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मोके पर पहुंचे और तस्दीक की आसपास इस लड़की के संबंध में पूछताछ की गई किंतु शाम 6:30 बजे इस लड़की की पहचान नहीं हो पाई थी। कोतवाली पुलिस ने इस लड़की की लाश मौके से उठवाकर जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दी है। जिसके वारसानो के पहुंचने पर 21 अप्रैल को इस लड़की की लाश का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस लड़की की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस इस लड़की के परिवार वालों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here