बालाघाट जिले के मलाजखंड थाने की पाथरी पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम कंदई के जाम टोला में इसी ग्राम की एक महिला सवनी बाई पति दीवान मरकाम 55 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पाथरी पुलिस ने इस महिला की लाश मौके से बरामद कर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस महिला ने बीमारी से परेशान होकर ऐसा कदम उठा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सवनी बाई अपने पति देवान मरकाम के साथ खेती मजदूरी करती थी। जिसके परिवार में तीन लड़के रायसिंह मरकाम सुखराजी मरकाम सुखदेव मरकाम और एक बेटी सनबती है। दो बेटे रायसिंह मरकाम, सुखराजी मरकाम, बेटी संनबती की शादी हो चुकी है। उनका छोटा बेटा सुखदेव मरकाम कमाने खाने बाहर गया हुआ है। सवनी बाई अपने पति देवान मरकाम के साथ अपने बच्चों से अलग रहती थी। यह बताया गया है कि सवनी बाई बीमारी रहतीं थी जिसका इलाज चल रहा था।सवनी बाई बीमारी से परेशान थी। 22 अप्रैल को सवनी बाई घर में थी। उसका पति देवान मरकाम अपने गांव में ही मजदूरी करने गया था और शाम 7:00 बजे घर वापस आया ।दोनों पति-पत्नी ने खाना खाए और सवनी बाई बाजू वाले कमरे में सोने चली गई थी। 23 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे सवनी बाई घर में सो रही थी। उसका पति देवान मरकाम उठकर आग सेखने गांव में चला गया था। सुबह 7:00 बजे देवान मरकाम घर आया देखा तो पत्नि सवनी बाई का कमरा अंदर से बंद था। देवान मरकाम ने दीवार के ऊपर जाकर देखा पत्नी सवनी बाई एक लाल रंग के कपड़े में फांसी पर लटकी हुई थी जिसने मकान के अंदर म्याल में कपड़े बांध कर फांसी लगा ली थी और उसकी मौत हो गई थी। देवान मरकाम के द्वारा पाथरी पुलिस चौकी में रिपोर्ट की गई। जहां से प्रधान आरक्षक अमर सिंह हरपाल अपने स्टाफ के साथ ग्राम कंदई जामटोला पहुंचे और सवनी बाई की फांसी पर लटकी लाश नीचे उतरवाये। प्रधान आरक्षक श्री हरपाल ने सवनी बाई की लाश पंचनामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिए। संभावना व्यक्त की गई है कि सवनी बाई ने बीमारी से परेशान होकर के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आगे मर्ग जांच प्रधान आरक्षक श्री हरपाल द्वारा की जा रही है।