नया iPad लॉन्च कर सकता है Apple, सामने आई डेट और जरूरी जानकारी

0

Apple लवर्स के लिए खुशखबरी है। क्योंकि ऐपल नया इवेंट ऑर्गेनाइज करने जा रहा है। 7 मई के ये स्पेशल इवेंट आयोजित किया जाएगा। खबरों की मानें तो कंपनी इसमें iPad Pro और iPad Air के नए वैरिएंट को मार्केट में उतार सकता है। हालांकि ऐपल की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। कंपनी ने इसे ‘Let Loose’ का नाम दिया है।

भारत में इसे यूट्यूब और कंपनी ने पेज पर लाइव देखा जा सकता है। भारत में इसे शाम 7.30 बजे लाइव किया जाएगा। इवेंट के बारे में कंपनी की तरफ से ज्यादा डिटेल नहीं दी गई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐपल प्रोडक्ट सप्लायर ने नए iPad का प्रोडक्शन तेज कर दिया है। मई के शुरुआत से ही इसकी सेल स्टार्ट कर दी जाएगी। यह वजह है कि ऐपल लवर्स इसका बेसब्री से इंतजार कर भी रहे हैं।

iPad को काफी बदलाव के साथ पेश किया जा सकता है। 2018 के बाद से कंपनी के प्रोडक्ट में काफी बदलाव के लिए कहा जा रहा था। सबसे पहले साल 2010 में ऐपल ने iPad पेश किया था। iPad की सेल में भारी गिरावट देखने के बाद ये फैसला लिया गया है। ऐसे में ये बदलाव कंपनी को नई उम्मीद दे सकता है। रॉयटर्स की मानें तो iPad की सेल में करीब 25% तक गिरावट दर्ज की गई थी।

iPad का नया मॉडल होने वाला है लॉन्च-
इसके अलावा iPhone की सेल भी काफी स्लो हो गई है। ऐसे में ऐपल अपने iPad पर एक बार फिर ध्यान देना चाहता है। इसमें Apple Pencil से लेकर तमाम बदलाव किए जाएंगे। अभी कंपनी की तरफ से पांच iPad मॉडल्स को सेल किया जा रहा है। इसमें Pro, Air, Mini और रेगूलर iPad का Ninth और 10th जेनरेशन सेल किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here