राहुल रॉय की मम्मी से मिलने गए थे महेश भट्ट, दीवार पर फोटो देखते ही ऑफर कर दी आशिकी फिल्म

0

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय 9 फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। राहुल रॉय को साल 1990 में आई फिल्म आशिकी से पहचान मिली थी। एक वक्त राहुल रॉय ने 11 दिन में 47 फिल्में साइन कर ली थी।

राहुल रॉय की फिल्म आशिकी को महेश भट्ट ने डायरेक्ट की थी। दरअसल महेश भट्ट राहुल रॉय की मम्मी से मिलने उनके घर आए थे। राहुल रॉय की मम्मी फिल्मी मैग्जीन में लेख लिखा करती थीं। 

महेश भट्ट की नजर इसी दौरान राहुल रॉय की तस्वीरों पर पड़ी। फोटो देखकर महेश ने राहुल को अपनी फिल्म ‘आशिकी’ ऑफर कर दी। राहुल ने भी फिल्म के लिए हां कह दी। उस वक्त राहुल मॉडलिंग कर रहे थे। 

शाहरुख खान के थे क्लासमेट 
राहुल रॉय शाहरुख खान के क्लासमेट रह चुके हैं। यही नहीं, द कपिल शर्मा शो में राहुल रॉय ने बताया था कि शाहरुख खान की फिल्म डर पहले उन्हें ऑफर की गई थी।      

पर्सनल लाइफ की बात करें तो राहुल रॉय का नाम पूजा भट्ट के साथ जुड़ा था। यही नहीं, अफेयर के कारण राहुल रॉय की कार पर हमला भी हो चुका है। दरअसल एक एक्ट्रेस के साथ लिंक अप के कारण उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। 

स्ट्रोक का हुए थे शिकार
राहुल रॉय साल 2020 में स्ट्रोक का शिकार भी हो चुके हैं। राहुल रॉय कारगिल में -15 डिग्री के तापमान में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

राहुल रॉय को इसके बाद नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस स्ट्रोक से उनके शरीर का दाहिना हाथ भी प्रभावित हुआ था। हालांकि, कुछ दिनों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। 
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here