पिछले दिनों जिला सिवनी में हुए गौवंश हत्या वाले मामले के बाद बालाघाट पुलिस, गौवंशो के अवैध परिवहन को लेकर अलर्ट पर है।जहा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से लगे बालाघाट जिले से बड़ी मात्रा में गौवंश की तस्करी को लेकर पुलिस ने अपनी चौकसी बड़ा दी है।इसी कड़ी में रूपझर थाना पुलिस ने 25 जून को जंगल के रास्ते गौवंश को अवैध रूप से परिवहन कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियो में 52 वर्षीय गोपाल गौतम, 22 वर्षीय रामसिंह मरावी, 36 वर्षीय संतलाल मरकाम और 45 वर्षीय लिख्खन टेकाम का शमावेश है। जिनके पास से पुलिस ने तीन गाय और एक बछड़े को बरामद किया है। वही इस मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
आरोपियो के पास गोवंश से संबंधित कागजात नहीं थे- पटले
उक्त मामले को लेकर रूपझर थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन पटले ने बताया कि थाना क्षेत्र से गौवंश के अवैध परिवहन को लेकर एक टीम गठित करने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम पोंडी की ओर जाने वाले जंगल कच्चे रास्ते में 04 लोगों को गौंवंश ले जाते हुए पकड़ा गया। जिनके पास गौवंश से संबंधित कोई कागज नही थे। जिस पर चारो व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर, उनके विरूद्ध धारा 4,6,9 म.प्र. गौ वंश प्रति.अधि.34 भा.द.वि.11 (घ)पशु क्रुरता अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया है।










































