सात बजे बीवी की सीरियल का है टाइम… टीवी ठीक कराने जा रहा था युवक तो धसकी सड़क और समा गई स्कॉर्पियो

0

ग्वालियर: बारिश के मौसम में मध्य प्रदेश की सड़कों पर चल रहे हैं तो सावधान रहें। सड़क कब धसक जाएगी, इसका कोई पता नहीं है। ग्वालियर में एक युवक अपनी स्कॉर्पियो से टीवी ठीक कराने जा रहा था। सात बजे तक टीवी लेकर उसे घर पहुंचना था क्योंकि बीवी की सीरियल का टाइम हो रहा था। इस दौरान सड़क अचानक धसक गई और गाड़ी उसमें फंस गई। इसके बाद युवक को डर सताने लगा है कि रोटी पर न आफत आ जाए।

ग्वालियर की सड़कें हैं बदहाल

बदहाल सड़कों के लिए पहचाने जाने वाले ग्वालियर में रहने वालों की जान हलक में आ गई है। सड़कों की हालात इतनी खराब है कि पता ही नहीं चलता कि कब कौन सी सड़क कहां धसक जाए। और आदमी के जान के लाले पड़ जाएं। ऐसा ही कुछ ग्वालियर के दर्पण कॉलोनी के थाटीपुर इलाके में हुआ है, जहां सामान्य रूप से नजर आ रही सड़क पर से जब गाड़ी गुजर रही थी तो वह अचानक धसक गई।


गड्ढे में समा गईं गाड़ियां

देखते ही देखते गाड़ी के ड्राइविंग साइड के दोनों पहिए सड़क में आधे से ज्यादा गड़ गए। गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने किसी तरह खुद को निकाला क्योंकि गाड़ी का गेट तक खुलने में परेशानी हो रही थी। इतना ही नहीं पास ही से गुजरने वाली एक और कार कुछ आगे तक ही चली थी कि वह भी सड़क धसकने से फंस गई। उसका पिछला पहिया भी हवा में झूलने लगा और अगला पहिया जमीन के अंदर तक चला गया।


टीवी ठीक करवाने जा रहा था युवक

वहीं, स्कॉर्पियो सवार युवक ने बताया कि वह टीवी ठीक करवाने जा रहा था। उसकी बीवी शाम को सात बजे सीरियल देखती है। सीरियल शुरू होने से पहले टीवी ठीक करवाकर लौटना था। टीवी भी ठीक नहीं हुआ और गाड़ी भी फंस गई। सीरियल मिस होने पर रोटी पर भी संकट आ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here