पति ने पत्नी को चाकू मार कर किया घायल

0

बालाघाट(पदमेश न्यूज़)।हट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खोड़सिवनी में बीती रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में, पति ने पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां पति ने पत्नी के सिर, हाथ सहित अन्य जगहों में चाकू मारकर मौके से फरार हो गया। उधर पति के हमले से गम्भीर रूप से घायल पत्नी को रात्रि करीब 2 बजे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। घायल महिला का नाम ग्राम खुड़सोड़ा निवासी 29 वर्षीय रेखा पति अनिल धुर्वे बताया गया है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

हैदराबाद में भी पत्नी पत्नी पर किया था जानलेवा हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार खोड़सिवनी निवासी रेखा का विवाह थाना लांजी ग्राम रिसेवाडा निवासी अनिल धुर्वे के साथ करीब 8 वर्ष पूर्व हुआ था। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी दोनों बास से डल्ला टोकना बनाकर उसकी बिक्री का काम करते है।जिनका एक 04 वर्ष का लड़का, तो वही 6 वर्ष की लड़की ऐसे दो बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार 1 वर्ष पूर्व पति-पत्नी दोनों कमाने खाने के लिए हैदराबाद गए थे।जहा दोनो मजदूरी का काम करते थे।बताया गया कि हैदराबाद में भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उस समय भी पति अनिल ने पत्नी रेखा धुर्वे के साथ मारपीट कर उसे जान से करने का प्रयास किया था। तब से ही पति-पत्नी दोनों अलग रह रहे थे। जहां पत्नी पिछले एक वर्ष से अपने मायके खुड़सोडी में आकर रह रही थी।जानकारी के अनुसार करीब 1 माह पूर्व पति, अनिल उसके ससुराल आया था, जो पत्नी रेखा को साथ ले जाने कह रहा था।लेकिन रेखा नही मानी, जिसपर पति अनिल अपनी पत्नी के साथ ससुराल खोड़सिवनी में ही पत्नी रेखा के साथ रह रहा था।

रात को पत्नी नही उठी, तो कर दिया हमला, हुआ फरार
बताया जा रहा है कि एक माह से पति-पत्नी दोनों खोड़सिवनी में रहकर टोकनी डल्ला उसकी बिक्री करने का काम कर रहे थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 1बजे जब घर के सभी लोग सोए हुए थे ।तब पति अनिल, अपनी पत्नी को उठा रहा था। लेकिन पत्नी नींद आ रही है कह कर सो गई और पति की बात नहीं मानी।जिस पर गुस्साए पति ने पास लड़कियों के साथ रखें चाकू को उठाकर आवेश में आकर पत्नी के सर हाथ और शरीर के अन्य अंगों में हमला कर दिया। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां पत्नी को लहूलुहान पति अनिल ससुराल से मौके का फायदा उठाकर भाग गया।सम्भवतः पति अनिल के हैदराबाद भागने की आशंका जताई जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
उधर घटना के तुरंत बाद रेखा के परिजनों ने मामले की सूचना हट्टा थाना पुलिस को दी और रेखा को उपचार के लिए रात्रि करीब 2 बजे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। जहां रेखा का उपचार जारी है। उधर हट्टा पुलिस ने रविवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिला और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए।जहां पुलिस द्वारा आरोपी पति अनिल पिता बृजलाल धुर्वे 32 वर्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।वही फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here