IND a vs PAK a Asia Cup Rising Star, भारत ए बनाम पाकिस्तान ए एशिया कप राइजिंग स्टार आज के मैच का लाइव स्कोरकार्ड, Cricket Score Update LIVE: एशिया राइजिंग स्टार्स में आज भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला हो रहा है जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है। भारत ने नेपाल को तो पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में यूएई को हराया था।
IND A vs PAK A Asia Cup Rising Stars Live Score: 44 गेंद में नवाज का अर्धशतक, पाकिस्तान का स्कोर- 165-3
IND a vs PAK a Asia Cup Rising Star Live Score: एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के ग्रुप बी के मुकाबले में आज इंडिया ए का सामना पाकिस्तान ए से होने जा रहा हैं जहां टॉस जीतकर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी कर रहा है। यह मुकाबला वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार 3.30 बजे शुरू होगा। इंडिया ए की कमान तिलक वर्मा के पास है जबकि पाकिस्तान ए का नेतृत्व अब्दुल समद कर रहे हैं। दोनों टीमों के लिए यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में भारत ने नेपाल को 326 रन से जबकि पाकिस्तान ने यूएई को 61 रन से हराया था।
अभिषेक और वैभव पर खास नजर
पहले मुकाबले में दुनिया की सबसे खतरनाक जोड़ी वैभव और अभिषेक ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ दोनों बड़ी पारी खेलने की तलाश में होंगे। नेपाल के खिलाफ अभिषेक ने 9 रन तो वैभव ने 26 रन की पारी खेली थी। भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने 117 और कप्तान तिलक वर्मा ने 107 रन की शतकीय पारी खेली थी।
फॉर्म में पाकिस्तान के ओपनर
दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम की बात करें तो उसके सलामी बल्लेबाज शामिल हुसैन और माज सदाकत फॉर्म में हैं। पहले मुकाबले में दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। माज सदाकत ने 53 और हुसैन ने 62 रन की पारी खेली थी।
भारत ए-पाकिस्तान ए की टीम-
इंडिया ए टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुश कोटियान, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, अरशद खान।
पाकिस्तान ए स्क्वाड: शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नज़ीर (विकेट कीपर), हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफ़यान मोक़िम, अली रज़ा, शाहज़ैब ख़ान, हैदर अली, मोहम्मद हसनैन, दानिश अजीज
IND A vs PAK A Live Score: हसन नवाज का अर्धशतक
हसन नवाज ने 44 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। पाकिस्तान ने 3 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं। नवाज और कप्तान अब्दुल समद चौथे विकेट के लिए 45(40) रन की साझेदारी कर चुके हैं।
NOV 22, 2026 17:09 IST
IND A vs PAK A Live Score: टूटी अर्धशतकीय साझेदारी
सूर्यांश शेडगे ने माज सदाकत को 59 रन के स्कोर पर आउट कर खतरनाक नजर आ रही साझेदारी को तोड़ दिया है। सदाकत और नवाज ने तीसरे विकेट के लिए 54(64) रन की साझेदारी की।
NOV 22, 2026 17:02 IST
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ने की वापसी
पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाने के बाद वापसी कर ली है। तीसरे विकेट के लिए हसन नवाज और माज सदाकत अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं। सदाकत 56 और नवाज 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान ने अपना दूसरा विकेट 67 के स्कोर पर गंवया था।
NOV 22, 2026 16:51 IST
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान के 100 रन पूरे
पाकिस्तान ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। सदाकत ने 47 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है। 16वें ओवर में पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं।
NOV 22, 2026 16:40 IST
IND A vs PAK A Live Score: 100 रन के करीब पाकिस्तान
13 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। हसन नवाज 11 और सदाकत 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की ओर से हर्षित राणा और बडोनी को सफलता मिली है।
NOV 22, 2026 16:10 IST
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका
पाकिस्तान को पहला झटका लग गया है। शामील 33 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पहले विकेट के लिए उन्होंने सदाकत के साथ 66 रन की साझेदारी की। बडोनी ने भारत को पहली सफलता दिलाई।
NOV 22, 2026 16:08 IST
IND A vs PAK A Live Score: एक विकेट के लिए तरस रही है इंडिया ए की टीम
पाकिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 65 रन बना लिए हैं। शामील 33 और माज सदाकत 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। सबसे महंगे साबित हुए हर्षित राणा। 10 की इकोनॉमी से लुटा रहे हैं रन।
NOV 22, 2026 16:06 IST
IND A vs PAK A Live Score: शामील और सदाकत की अच्छी बल्लेबाजी
शामील और सदाकत की अर्धशतकीय साझेदारी। शामील 28 रन और सदाकत 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
NOV 22, 2026 15:53 IST
IND A vs PAK A Live Score: 4 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 46 रन
शामील और सदाकत की जोड़ी ने 24 गेंद में 46 रन जोड़ लिए हैं। बेअसर साबित हो रहे हैं प्रिंस यादव और हर्षित राणा।
NOV 22, 2026 15:45 IST
IND A vs PAK A Live Score: वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट
फील्डिंग करने के दौरान वैभव सूर्यवंशी को चोट लगी है। हालांकि, चोट गंभीर नहीं है और वह लगातार खेल रहे हैं।
NOV 22, 2026 15:41 IST
IND A vs PAK A Live Score: दो बार पाकिस्तान का स्कोर 26 रन
पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की है। दो ओवर बाद पाकिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। सदाकत को खाता खोलना है और शामील 25 रन बना चुके हैं।
NOV 22, 2026 15:34 IST
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान की विस्फोटक शुरुआत
माज सदाकत और शामील ने पाकिस्तान को तेज शुरुआत दिलाई है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
NOV 22, 2026 15:14 IST
IND A vs PAK A Live Score: तिलक ने दिखाए तेवर
टॉस के दौरान तिलक ने कहा- हम भी बैटिंग करने की सोच रहे थे। पिच थोड़ी सूखी लग रही है। हर्षित और प्रिंस ने बहुत बढ़िया बॉलिंग की। देखना मजेदार था। चोट से वापस आने के बाद, इस तरह की बॉलिंग करना उनके और टीम के लिए जरूरी है। हमारे लिए यह बस एक और गेम है लेकिन दर्शकों के लिए यह एक दिलचस्प मैच है, वे हमेशा इसका इंतजार करते हैं। वही टीम।
NOV 22, 2026 15:14 IST
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तानी कप्तान ने भरी हुंकार
पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने कहा- हम पहले बैटिंग करना चाहेंगे। टीम आज बहुत कॉन्फिडेंट है। पिच सूखी लग रही है इसलिए हम बैटिंग करना चाहते हैं। लड़के बहुत कॉन्फिडेंट हैं। माज़, हर बैट्समैन, हर बॉलर और हर टीममेट कॉन्फिडेंट है। आज आप एक अच्छा मैच देखेंगे। सेम साइड।
NOV 22, 2026 15:12 IST
IND A vs PAK A Live Score: नहीं हुआ हैंडशेक
टॉस के समय दोनों टीमों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ। हालांकि, अब्दुल समद माइक देने के लिए तिलक की तरफ बढ़े लेकिन, एंकर ने अपना माइक दे दिया।
NOV 22, 2026 15:08 IST
IND A vs PAK A Live Score: दोनों टीमों प्लेइंग इलेवन
इंडिया ए प्लेइंग इलेवन:- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव
पाकिस्तान ए प्लेइंग इलेवन:- शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा
NOV 22, 2026 15:06 IST
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस
पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर तुरंत बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिच ड्राई है। यहां रन बनने के चांस ज्यादा है। तिलक वर्मा ने भी पहले बल्लेबाजी करने का इरादा जाहिर किया। हालांकि, भारत रनचेज करेगा। दोनों की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
NOV 22, 2026 15:00 IST
IND A vs PAK A Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत ए और पाकिस्तान ए के रोमांचक मैच का टॉस थोड़ी देर में होगा। दोनों टीमें मैदान पर प्रैक्टिस कर रही हैं। तिलक और अब्दुल समद टॉस की तैयारी के लिए अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं।
NOV 22, 2026 14:51 IST
IND A vs PAK A Live Score: पिच रिपोर्ट
दोहा की पिचों पर पहली गेंद से ही जबरदस्त क्रिकेट नहीं हो पाया है। इंडिया A बनाम नेपाल के मैच में हमने जो देखा, उसके सबूतों के आधार पर, जहां गेंद लगातार पिच पर टिकी हुई थी, बैट्समैन को शुरू में थोड़ा सब्र दिखाना होगा, फिर आक्रामक होना होगा। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी दोनों नेपाल के खिलाफ ऐसा करने में हिचकिचा रहे थे और ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। अगर पिच वैसी ही रही तो आज हम उनके खेलने के तरीके में बदलाव देख सकते हैं।
NOV 22, 2026 14:41 IST
IND A vs PAK A Live Score: पिच पर दिखेगा जोश
पिछले हफ्ते इंडिया और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल आखिरी बॉल पर रोमांचक था, जिसे इंडिया ने एक विकेट से जीत लिया। इसके बाद जो जश्न मनाया गया, उससे पता चलता है कि टीमों के बीच कितनी दुश्मनी है, चाहे वो किसी भी उम्र की हों। देखते हैं कि इन सबके बीच आज क्रिकेट सेंटर में आता है या नहीं। ऐसा होने की पूरी संभावना है, क्योंकि दोनों टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले ही टॉप लेवल पर खेल चुके हैं।IND A vs PAK A Live Score: हसन नवाज का अर्धशतक

पिछले हफ्ते इंडिया और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल आखिरी बॉल पर रोमांचक था, जिसे इंडिया ने एक विकेट से जीत लिया। इसके बाद जो जश्न मनाया गया, उससे पता चलता है कि टीमों के बीच कितनी दुश्मनी है, चाहे वो किसी भी उम्र की हों। देखते हैं कि इन सबके बीच आज क्रिकेट सेंटर में आता है या नहीं। ऐसा होने की पूरी संभावना है, क्योंकि दोनों टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले ही टॉप लेवल पर खेल चुके हैं।