‘मिर्जापुर द मूवी’ के बिरजू लोहार संग ‘Vajra’ में दो-दो हाथ करेंगे Tiger Shroff, जानिए कैसा होगा किरदार

0

Mohitt Maalik To Star in Vajra: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुके एक्टर मोहित मलिक (Mohitt Maalik) के हाथ अब टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की नई स्पिरिचुअल एक्शन मूवी ‘वज्र’ लग गई है।

Mohitt Maalik To Star in Vajra: टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुके मोहित मलिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मोहित मलिक (Mohitt Maalik) को अब बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की नई स्पिरिचुअल एक्शन मूवी ‘वज्र’ में देखा जाएगा। इस मूवी में मोहित मलिक अब तक ना देखे गए किरदार में नजर आएंगे। टाइगर श्रॉफ की नेक्स्ट में हुई मोहित मलिक को एंट्री से उनके फैन्स भी बेहद खुश हैं।

‘वज्र’ में हुई मोहित मलिक की एंट्री

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार राम माधवानी के निर्देशन में बनने जा रही टाइगर श्रोफ की फिल्म ‘वज्र’ में मेकर्स ने मोहित मलिक की धमाकेदार एंट्री करा दी है। दिलचस्प बात यह है कि मोहित मलिक को इस मूवी में एक विलेन के किरदार में देखा जाएगा। बड़े परदे पर मोहित मलिक और टाइगर श्रॉफ को दो-दो हाथ करते हुए देखना फैन्स के लिए भी एक बड़ा सरप्राइज होगा। फैन्स इसलिए भी उत्साहित हैं क्योंकि टाइगर श्रॉफ और मोहित मलिक दोनों ही पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण महावीर जैन कर रहे हैं।

‘मिर्जापुर द मूवी’ में नजर आए थे मोहित मलिक

मोहित मलिक को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ में देखा गया था। इस मूवी में मोहित द्वारा निभाए गए बिरजू लोहार के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल और रवि किशन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी। अब मोहित मलिक को विलेन की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। खास बात यह है कि इसकी शूटिंग जापान में की जाएगी। ऐसे में फिल्म के एक्शन और विजुअल्स को लेकर भी दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here