सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मॉन्स्टर से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जिसके अनुसार इसके एक्शन सीन्स डायरेक्ट करने के लिए एक इंटरनेशनल टीम आ रही है।
सलमान खान ने लम्बे समय से एक सफल फिल्म सा स्वाद नहीं चखा है। ईद 2027 पर आने वाली उनकी नई मूवी मॉन्स्टर से सभी को उम्मीदें हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करेगी। फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जो भाईजान के फैंस को एक्साइटेड कर देगी। असल में सलमान खान की फिल्म मॉन्स्टर के साथ एक विदेशी टीम जुड़ने जा रही है, जो इसके एक्शन सीक्वेंसेज डायरेक्ट करने में मदद करेगी। मेकर्स ने ये फैसला फिल्म के एक्शन को स्टाइलिश बनाने के लिए लिया है।
वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सलमान खान की मॉन्स्टर के मेकर्स ने वॉर, किल, धुरंधर और एवेंजर्स ऐज ऑफ अल्ट्रॉन के स्टंट कोरियोग्राफ करने वाले आर्टिस्ट्स को साइन किया है। ये लोग मिलकर सलमान खान की मॉन्स्टर का एक्शन स्टाइलिश बनाएंगे ताकि दर्शकों का मजा दोगुना हो जाए। इन सभी ने फिल्म के एक्शन सीन्स पर काम शुरू भी कर दिया है।
क्या सलमान खान की वापसी करा पाएगी Monster?
सलमान खान की फिल्म मॉन्स्टर का डायरेक्शन वामशी कर रह हैं और इसका निर्माण दिल राजू के बैनर के अंतर्गत हो रहा है। फिल्म में वो सबकुछ है, जो इसे हिट बना सकता है। दर्शकों को उम्मीद है कि वामशी सलमान खान के लिए वो कहानी देंगे, जिसकी उन्हें जरूरत है। सलमान खान ने लम्बे वक्त से सफल फिल्म का स्वाद नहीं चखा है, जिसे वो ईद 2027 पर चखेंगे।
मॉन्स्टर के अलावा सलमान खान के खाते में मातृभूमि जैसी मूवी भी है, जो इस साल दिसम्बर में रिलीज होगी। ये फिल्म काफी समय से अटकी पड़ी थी। फिल्म की कहानी भारत-चीन के बीच हुए गलवान घाटी युद्ध पर आधारित है, जिसमें सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभाते दिखाई देंगे।










































