उज्जैन से वारासिवनी पुलिस ने अपहृता बालिका को किया दस्तयाब

0

वैधानिक कार्यवाही कर परिजनों को सौंपा

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी पुलिस ने बालिका अपहरण के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृता बालिका को उज्जैन से दस्तयाब करने में सफ लता हासिल की है। पुलिस टीम बालिका को सकुशल वारासिवनी लेकर पहुंची जहां आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वारासिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बालिका बिना परिवार के किसी सदस्य को सूचना दिए अचानक घर से कहीं चली गई थी। काफ ी तलाश करने के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर परिजनों ने वारासिवनी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा १३७,२ के तहत अपराध क्रमांक ५८६/२६ दर्ज कर जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान पुलिस टीम लगातार बालिका की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अपहृता बालिका उज्जैन में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम तत्काल उज्जैन के लिए रवाना हुई और वहां तलाश करते हुए बालिका को दस्तयाब कर लिया। इसके पश्चात पुलिस टीम बालिका को लेकर थाना वारासिवनी पहुंची। जहां परिजनों को थाने बुलाकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई और बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्यवाही में एएसआई राजकपूर रंगारे, आरक्षक वीरेंद्र रावतकर एवं महिला आरक्षक मेघा टेकाम का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here