कीटनाशक के संपर्क में आने से किसान की हुई मौत

0

बालाघाट।
खेत में कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते समय कीटनाशक के प्रभाव में आने से के निजी अस्पताल में भर्ती एक किसान की मौत हो गई। मृतक किसान सुरेंद्र पिता भादू चौरे उम्र 55 वर्ष ग्राम बोरी थाना लालबर्रा निवासी है। कोतवाली पुलिस ने इस किसान का शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम पश्चात उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी अनुसार 30 मार्च को 4:00 बजे सुरेंद्र चौरे खेत में लगी धान फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के लिए गया हुआ था इसके पश्चात वह शाम को जब घर पहुंचा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई, इसके पश्चात परिजनों ने तत्काल ही लालबर्रा अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल ना ले जाते हुए नगर की एक निजी अस्पताल लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान 3 अप्रैल की अल सुबह करीब 4:30 बजे मौत हो गई। 3 अप्रैल को 11:30 कोतवाली ने इस किसान का शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here