विरोधियों पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि कुछ लोग निराशा की गर्त में डूबे हुए हैं और वे एक बार फिर से गलत साबित हुए हैं। पीएम ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ बनने की अपील की है।PM Modi reaction on GDP Growth: वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8% दर्ज हुई है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया में संकट के बीच भारत ने यह प्रगति हासिल की है। जीडीपी ग्रोथ बहुत बड़ी उपलब्धि है। भारत ने एक बार फिर तरक्की हासिल की है। वैश्विक चुनौतियों के बीच देश आगे बढ़ा है। देश की प्रगति के लिए आत्मनिर्भर भारत जरूरी है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि कुछ लोग निराशा की गर्त में डूबे हुए हैं और वे एक बार फिर से गलत साबित हुए हैं। पीएम ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ बनने की अपील की है। साथ ही लोगों से सोना कम खरीदने और विदेश यात्राएं कम करने का अनुरोध किया है।‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपनाना चाहिए-PM
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पीएम ने कहा कि ‘हमें ‘स्वदेशी’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपनाना चाहिए। हमें केवल मनोरंजन के लिए विदेश यात्रा करने या विदेशों में शादियां आयोजित करने से बचना चाहिए। इसके बजाय, हमें ‘भारत में शादी’ के मंत्र को अपनाना चाहिए। हमें तब तक सोना खरीदने से भी बचना चाहिए, जब तक कि इसकी बेहद आवश्यकता न हो। हम जितना अधिक ‘स्वदेशी’ और आत्मनिर्भरता पर जोर देंगे, मुझे उतना ही विश्वास है कि जब हम आजादी के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएंगे, तब हम अपने युवाओं को एक ‘विकसित भारत’ सौंपेंगे।’
‘हम युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करेंगे’
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ‘आज हमारी मेहनत के जरिए हम निश्चित रूप से युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करेंगे। हमें अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। हमारी नीतियां मजबूत हैं और हमारी नीयत साफ है। 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एकजुट हो रही है। आइए, जश्न मनाएं, दृढ़ संकल्प लें और उस संकल्प को हकीकत में बदलने के लिए मिलकर आगे बढ़ें।’










































