अब सस्ती फ्लाइट्स तलाशना हुआ आसान, ChatGPT चुटकियों में कर देगा ये काम

0

Cheapest Flight Guide: अगर आप घूमने के शौकीन हैं और काफी ज्यादा ट्रेवल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अब आपको ट्रेवल प्लानिंग करने में ज्यादा बड़ी दिक्कत नहीं होगी। इस काम में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी आपकी मदद करेगा। इस काम के लिए Skyscanner ने ChatGPT के साथ मिलकर एक धमाकेदार फीचर पेश किया है। इस सुविधा के बाद अब यूजर्स चैटजीपीटी में रहते हुए ही अपने टूर के लिए प्लाइट्स को सर्च कर सकते हैं और साथ ही फ्लाइट्स की कीमतों की तुलना भी कर सकते हैं।

ChatGPT के इस नए फीचर ने लाखों करोड़ों लोगों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। पहले जहां लोगों को अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर फ्लाइट्स की टिकट को देखना पड़ता था अब यह काम चैटजीपीटी पर रहते हुए ही हो जाएगा। मतलब अलग-अलग वेबसाइट या फिर ऐप्स का झंझट खत्म हो जाएगा।

अगर आप अपने ट्रेवल के लिए फ्लाइट्स और टिकट को चेक करना चाहते हैं तो कुछ ही सेकंड में आपको सस्ती फ्लाइट्स के बारे में चैटजीपीटी जानकारी दे देगा। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से इस फीचर का इस्तेमाल करना है।

इन स्टेप्स को करें फॉलों

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या फिर कंप्यूटर पर में ChatGPT ऐप या ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • अब आपको स्क्रीन में बाई तरफ Menu का बटन मिलेगा इस पर क्लिक करें और फिर Apps ऑप्शन चुनें।
  • अगर आपको Menu का ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो आपको More के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Skyscanner App को चैटजीपीटी के साथ कनेक्ट करें। यह ऐप आपको फ्लाइट की कीमतें दिखाने में हेल्प करेगा।
  • नया चैट शुरू करने के लिए कमांड लिखें ‘@skyscanner दिल्ली से मुंबई के लिए नवंबर की सबसे सस्ती फ्लाइट दिखाओ।
  • आपके इस कमांड के बाद चैटजीपीटी सीधे लाइव डेटा के आधार पर आपको अलग-अलग फ्लाइट्स के ऑप्शन दिखा देगा।

ChatGPT के इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर्स का समय काफी ज्यादा बचेगा और रियल टाइम के साथ एक जगह पर ही अधिक जानकारी मिल जाएगी। पहले लोगों को इस काम के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर जाना पड़ता था जिससे सस्ती फ्लाइट तलाशना एक मुश्किल भरा टास्क होता था। इसका एक फायदा यह है कि अगर यूजर्स अपनी सर्च में किसी तरह का बदलाव करना चाहते हैं तो उन्हें नया चैट ओपन करने की जरूरत नहीं होगी। वह पुरानी चैट में ही नई डिटेल दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here