Punjabi Actress Mehreen Kaur Pirzadaa Ties Knot: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस मेहरीन कौर पीरजादा ने सिनेमा की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्मी दुनिया में डेब्यू साउथ की फिल्म से किया था। लेकिन मेहरीन कौर पीरजादा ने तमिल, तेलुगू और पंजाबी सिनेमा में भी अपनी खूब धाक जमाई है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गई हैं। मेहरीन कौर पीरजादा (Mehreen Kaur Pirzadaa) ने जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखा है। दरअसल, उन्होंने अर्श औलख संग शादी रचाई है, जिससे जुड़ी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। मेहरीन कौर पीरजादा की शादी की तस्वीरें देख फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं।
मेहरीन कौर पीरजादा ने शेयर कीं शादी की तस्वीरें
मेहरीन कौर पीरजादा (Mehreen Kaur Pirzadaa) ने 26 अप्रैल को अर्श औलख (Arsh Aulakh) संग गुपचुप शादी रचाई। दोनों की शादी में परिवार और खास दोस्तों ने मौजूदगी दर्ज कराई। मेहरीन कौर पीरजादा ने शादी के खास मौके पर पेस्टल पिंक आउटफिट पहना, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक रही। मेहरीन कौर पीरजादा और अर्श औलख ने आनंद कारज सेरेमनी में शादी की। वहीं इंस्टाग्राम पर सामने आई तस्वीरों में कपल का अंदाज बेहद खूबसूरत लगा। शादी की फोटोज में मेहरीन कौर पीरजादा अपने पति अर्श औलख संग रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। इन्हें शेयर करते हुए मेहरीन ने कैप्शन में लिखा, “26.04.2026 #ArshDiMeher” ये फोटोज देख फैंस भी खूब तारीफें कर रहे हैं।
मेहरीन कौर पीरजादा को मिली बधाइयां
मेहरीन कौर पीरजादा (Mehreen Kaur Pirzadaa) की फोटोज पर काजल अग्रवाल, राहुल वैद्य, मौनी रॉय, सोनल चौहान, हंसिका मोटवानी, निधी अग्रवाल और रिद्धिमा पंडित जैसे कई सितारों ने कमेंट कर बधाइयां दीं। मेहरीन के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में तेलुगू मूवी ‘कृष्णा गाडी वीरा प्रेम गाधा’ से डेब्यू किया था। वहीं हिंदी फिल्मों में उनका डेब्यू ‘फिल्लौरी’ मूवी के साथ हुआ था।









































