Dhurandhar 2 Box Office: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) को रिलीज हुए 39 दिन हो गए हैं। फिल्म को देखने का क्रेज लोगों के अंदर कम होता नजर नहीं आ रहा है। 39 दिनों के बाद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि ‘भूत बंगला’, ‘माइकल’, और ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ से बॉक्स ऑफिस पर मिल रही टक्कर के बाद भी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। 39वें दिन रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर के कलेक्शन में बड़ा उछाल देखा गया है। तो चलिए देखते हैं कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।
‘धुरंधर 2’ की कमाई में आया बड़ा उछाल
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने छठे वीकेंड तक भारत में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है जबकि दुनिया भर में इसकी कमाई लगभग 1780 करोड़ रुपये है। 37वें दिन से 38वें दिन के बीच कमाई में उछाल दर्ज कराने के बाद 39वें दिन भी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कमाई का ग्राफ नीचे नहीं आया। Sacnilk के मुताबिक इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने अपने छठे रविवार को 3.40 करोड़ रुपये कमाए।
दोनों पार्ट्स का कलेक्शन पहुंचा 3000 करोड़ के पार
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 39 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 1130.59 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह कमाई 1,777 करोड़ रुपये हो गई है। यह मूवी जल्द ही दुनिया भर में 1800 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहेगी। Sacnilk के मुताबिक यह मूवी बॉक्स ऑफिस 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।









































