6500mAh बैटरी वाले मोटोरोला के नए स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, 50MP के सेल्फी कैमरे से है लैस

0

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने अपने फैंस के लिए कुछ दिन पहले ही बाजार में Motorola Edge 70 Pro 5G को लॉन्च किया था। इससे पहले कंपनी Motorola Edge 70, Motorola Edge 70 Fusion को भी लॉन्च कर चुकी है। अगर आप फ्लैगशिप कैटेगरी में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट Edge 70 Pro 5G को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी फर्स्ट सेल से ही ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। आप इस स्मार्टफोन को किफायती ईएमआई पर भी खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

अगर आप डेली रूटीन वर्क से साथ मल्टी टास्किंग और गेमिंग के लिए हाई परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो Edge 70 Pro 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें कंपनी ने हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और दमदार चिपसेट दिया है।

Motorola Edge 70 Pro 5G कीमत और डिस्काउंट ऑफर

Motorola Edge 70 Pro 5G में आपको दो स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। इसका बेस वेरिएंट 8GB+256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 38,999 रुपये मिलते हैं। वहीं इसका अपर वेरिएंट 12GB+256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 41,999 रुपये है। अगर आप स्मार्टफोन को Axis और HDFC बैंक कार्ड के साथ खरीदते हैं तो आपको इस पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं कंपनी ग्राहकों को 1850 रुपये का कैशबैक भी दे रही है। आप इसे सिर्फ 1775 रुपये की ईएमआई पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Motorola Edge 70 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  • Motorola Edge 70 Pro 5G में कंपनी ने 6.8 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन का एमोलेड डिस्प्ले दिया है। गेमिंग और मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • इसके डिस्प्ले में आपको 5200mAh की पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे आप तेज धूप भी फोन को यूज कर सकते हैं।
  • डिस्पले को सुरक्षित रखने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।
  • परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में आपको Dimensity 8500 Extreme 4nm ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है।
  • स्मार्टफोन में आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 50MP का LYTIA-710 सेंसर और 50MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Motorola Edge 70 Pro 5G को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here