रेलवे का सफर पड़ सकता है महंगा, गोंदिया नहीं जाएगी ट्रेन,आज से 22 मई तक एक्सप्रेस और लोकल ट्रेने रहेंगी प्रभावित,

0

बालाघाट।अगर आप भी गोंदिया रेलवे स्टेशन से चलकर अपने अन्य गंतव्य की ओर जाने वाली लोकल या एक्सप्रेस ट्रेनो से सफ़र करने की योजना बना रहे हैं तो आपको एक बार फिर से सोचने की जरूरत है।क्यो की गोंदिया से चलकर बालाघाट होते हुए अपने अन्य गन्तव्य की ओर रवाना होने वाली लगभग सभी ट्रेनें 3 से 22 मई प्रभावित रहेंगी।वही कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।खास तौर पर गोंदिया से रवाना होने वाली रीवा-इतवारी एक्सप्रेस सहित अन्य लोकल ट्रेनों पर गोंदिया स्टेशन में काम के चलते गोंदिया स्टेशन तक ट्रेन संचालन पर ब्रेक लगाया है। जिसके अनुसार रविवार से रीवा-ईतवारी ट्रेन जहां परिवर्तित मार्ग से होकर रवाना होगी।तो वहीं जिले से गोंदिया के बीच चलने वाली लोकल ट्रेने केवल बिरसोला स्टेशन तक ही जाएगी।

गोंदिया रेलवे स्टेशन में चल रहे वॉशेबल एप्रन कार्य के चलते प्रभावित रहेंगी ट्रेनें
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में आने वाले गोदिया स्टेशन लाईन संख्या 06 में वॉशेबल एप्रन कार्य के चलते कई ट्रेनो के परिचालन, प्रभावित हुआ है। जिसमें व्हाया बालाघाट से होकर चलने वाली रीवा-ईतवारी एक्सप्रेस के अलावा लोकल ट्रेने भी शामिल है। जिसकी सूचना भी रेलवे विभाग द्वारा जारी कर खेद प्रकट किया गया है।

परिवर्तित मार्ग से चलेगी, रीवा इतवारी एक्सप्रेस
रेलवे मंडल द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार बालाघाट से होकर रवाना होने वाली रीवा-ईतवारी एक्सप्रेस के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। रीवा से छूटने वाली रीवा-इतवारी 4,6,9,11,13,16 और 18 मई को परिवर्तित मार्ग जबलपुर-नैनपुर-बालाघट होते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी तक चलेगी। वहीं यही ट्रेन ईतवारी से 03,05,07,10,12,14,17 और 19 मई को इसी रूट से चलेगी।

लोकल ट्रेनें भी हुई प्रभावित
जारी सूचना के अनुसार इस रूट पर चलने वाली लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हुई है।जिसमे जबलपुर-गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 51707 और 51708, 03 से 22 मई तक बिरसोला और बिरसोला से जबलपुर तक चलेगी। इसी प्रकार जिले के कटंगी-तिरोड़ी ट्रेन वाली लोकल ट्रेन क्रमांक 68813 गोंदिया-तिरोड़ी, 68814 तिरोड़ी-गोंदिया, 68809 गोंदिया से तिरोड़ी, 68810 तिरोड़ी से गोंदिया, 68811 गोंदिया से कटंगी, 68812 कटंगी से गोंदिया, 78803 गोंदिया से कटंगी, 78804 कटंगी से गोंदिया, 78805 गोंदिया से कटंगी, 78806 कटंगी से गोंदिया, 78809 गोंदिया से कटंगी और 78810 कटंगी से गोंदिया के बीच चलने वाली डेमु ट्रेन बिरसोला से गोंदिया तक रद्ध रहेगी।

मामले को लेकर दुरभाष पर की गई चर्चा के दौरान बालाघाट स्टेशन मास्टर कृष्णकुमार चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गोंदिया रेलवे स्टेशन पर होने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी सुधार कार्य के कारण 3 मई से 22 मई तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। लगभग 20 दिनों तक चलने वाले इस कार्य के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को प्रभावित किया गया है, जबकि कुछ का मार्ग बदला गया है।उन्होंने बताया कि नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्षेत्र में पुराने वॉशेबल एप्रन को हटाकर नया ‘बैलेस्टेड ट्रैक तैयार किया जा रहा है।इस आधुनिकिकरण और ट्रैक अपग्रेडेशन से भविष्य में ट्रेनों की गति बढ़ेगी और यात्रा अधिक सुरक्षित होगी, लेकिन इस कार्य के चलते रेल परिचालन बाधित रहेगा।गोंदिया स्टेशन में रेलवे के कार्य के चलते रीवा-इतवारी एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग और लोकल ट्रेन को बिरसोला से गोंदिया के बीच रद्ध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here