बड़वानी। सेंधवा से बड़वानी जा रही निजी बस ( बर्मन) में एबी रोड हाइवे पर अचानक आग लग गई। बस में शॉर्ट शर्किट होने से आग लगी। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। ड्राइवर ने बस को किनारे पर रोक दिया वहीं कुछ यात्रियों ने बस में से कूदकर जान बचाई। वहीं बस कर्मियों ने सूझबूझ के साथ बस में से सभी यात्रियों को उतार लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर फायर फाइटर पहुंचा और आग पर काबू पाया।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।










































