स्मार्ट टीवी ब्रैंड THOMSON ने भारत में सिर्फ 10999 रुपये में 32 इंच का QLED TV लॉन्च कर दिया है। यह Google 5.0 QLED TV है। कंपनी 40 और 43 इंच मॉडल भी लेकर आई है। थॉमसन ने बताया है कि उसने हर घर में स्मार्ट मनोरंजन पहुंचाने के इरादे से नए टीवी लॉन्च किए हैं। याद रहे कि थॉमसन, फ्रांस की दिग्गज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है, जिसकी ब्रैंड लाइसेंसिंग वाले टीवी को भारत में SPPL बनाती और बेचती है। नए QLED TV को भारतीयों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है और इन्हें फीनिक्स सीरीज ( Phoenix Smart QLED TV ) के तहत बेचा जाएगा।
THOMSON Google 5.0 QLED TV के प्राइस
- 32 इंच: 10,999 रुपये
- 40 इंच: 15,999 रुपये
- 43 इंच: 16,999 रुपये
- नए टीवी पर SBI कार्ड के साथ 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता है। इन टीवी को फ्लिपकार्ट से बेचा जाएगा।













































