AI Agents: सिर्फ कोडिंग नहीं, अब रोजमर्रा का काम भी करेंगे एआई एजेंट्स, Meta की बड़ी तैयारी, ला रहा नए पर्सनलाइज्ड AI Agents

0

AI एजेंट्स की लोकप्रियता बढ़ रही है। AI एजेंट्स लोगों के कामों को ऑटोमेट कर सकते हैं। ज्यादातर, AI एजेंट्स का इस्तेमाल कोड लिखने या काम करने के लिए किया जाता है। लेकिन मार्क जुकरबर्ग रोजमर्रा के कामों के लिए भी AI एजेंट्स को लाने पर विचार कर रहे हैं। Financial Times की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेटा नए पर्सनलाइज्ड AI एजेंट्स पर काम कर रहा है, जो 3 अरब से भी ज्यादा यूजर्स के लिए रोजमर्रा के काम कर सकेंगे। दरअसल, इस समय मेटा AI में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है। ऐसे में कंपनी का यह विचार उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।OpenClaw जैसे हो सकते हैं एआई एजेंट्स

बता दें कि मेटा ने हाल ही में Moltbook को खरीदा है। यह OpenClaw का AI ओनली सोशल मीडिया प्लेटफॉम है। Moltbook टीम मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स में शामिल हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के नए पर्सनलाइज्ड AI एजेंट्स शायद OpenClaw जैसे ही होंगे। हालांकि, OpenClaw से अलग Meta के एजेंट्स के अपने Muse Spark AI मॉडल से पावर्ड हो सकते हैं।

कैसे काम करेंगे एआई एजेंट्स?

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नए एजेंट्स की टेस्टिंग कर्मचारियों के एक ग्रुप के साथ की जाएगी। OpenClaw की तरह ही, यूजर्स शायद अपने एजेंट्स को काम सौंप सकेंगे। फिर वे बैकग्राउंड में वह काम करते रहेंगे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि एजेंट्स OpenClaw की तरह डिवाइस पर चलेंगे या Anthropic के Claude की तरह सब कुछ क्लाउड के माध्यम से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here