- बीजेपी ने नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को बंगाल का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है।सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) कभी ममता बनर्जी के खास हुआ करते थे और टीएमसी में ही थे। 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले सुवेंदु बीजेपी में आए थे और पांच साल के अंदर ही टीएमसी की सरकार को उखाड़ फेंकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ममता और सुवेंदु कभी साथ थे, टीएमसी में थे, ये तो एक समानता है, लेकिन एक समानता और है कि दोनों ही शादीशुदा नहीं हैं।
- सुवेंदु अधिकारी ने भी नहीं की है शादी
- बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी ने भी ममता बनर्जी की तरह ही शादी नहीं की है। सुवेंदु अधिकारी ने सामाजिक जीवन को ही अपना सबकुछ माना है। शादी के सवाल पर खुद सुवेंदु ने कहा था कि उनका राजनीतिक सफर 1987 में छात्र राजनीति से शुरू हुआ और धीरे-धीरे वे पूरी तरह सार्वजनिक जीवन में समर्पित हो गए। उनके इलाके के तीन प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी-सतीश सामंत, सुशील धारा और अजय मुखर्जी-ने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला। ये तीनों ही अविवाहित रहकर समाज और देश की सेवा में लगे रहे। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए सुवेंदु अधिकारी ने भी शादी न करने का फैसला किया और खुद को पूरी तरह जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
- बंगाल के पांचवें सीएम, जिन्होंने नहीं की है शादी
- सुवेंदु या ममता ही ऐसे नहीं हैं, जो बंगाल के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं और अविवाहित हैं। उनसे पहले तीन और बंगाल के मुख्यमंत्री अविवाहित ही थे। जिसमें से बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री प्रख्यात चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय जीवन भर अविवाहित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल चंद्र सेन (1897-1990) आजीवन अविवाहित रहे। वे स्वतंत्रता संग्राम और गांधीवादी दर्शन के प्रति अपनी निष्ठा के लिए जाने जाते थे। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री अजय मुखर्जी (1901-1986) अविवाहित थे। वे अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए जाने जाते थे और उन्होंने शादी नहीं की थी।










































