iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला सस्ता फोन भारत में हुआ लॉन्च, लो बजट में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

0

iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाले एक धमाकेदार स्मार्टफोन की भारतीय बाजार में एंट्री हुई है। लेटेस्ट डिवाइस स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईटेल की तरफ से पेश किया गया है जिसका नाम Itel Zeno 200 है। अगर आप कम कीमत में आईफोन वाला फील लेना चाहते हैं तो आइटेल का यह फोन आपको पसंद आने वाला हैं। इसका रंग रूप काफी हद तक एप्पल की लेटेस्ट सीरीज के iPhone 17 Pro जैसा मिलता-जुलता है।

Itel Zeno 200 के रियर पैनल में आपको बड़ा कैमरा मॉड्यूल मिलता है जिसमें कैमरा सेंसर और एलईडी को सेट किया गया है। स्मार्टफोन के बॉटम को मैट ऑरेंज कलर में रखा गया है। इसमें आपको 6.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसलिए अगर आप एंटरटेनमेंट और गेमिंग के लिए कोई सस्ता स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।

Itel Zeno 200 की कीमत

Itel Zeno 200 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे सिंगल वेरिएंट के साथ ही बाजार में पेश किया है। इसमें आपको 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसे बाजार में 10399 रुपये की कीमत में पेश किया है। आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकेंगे। इसमें आपको कई कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं जिसें Comet Orange, Meteor Titanium और Nightly Blue कलर मिलेंगे।

Itel Zeno 200 के स्पेसिफिकेशन्स

Itel Zeno 200 जिस प्राइस ब्रैकेट में आता है उसमें आपको यह स्मार्टफोन काफी कुछ ऑफर करता है। इसमें कंपनी ने 6.75 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है। लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले में आपको 720 x 1,600 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। इस फोन के साथ आप हल्की फुल्की गेमिंग भी कर सकते हैं।

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसमें 4GB LPDDR4x RAM व 128GB स्टोरेज दी है। सिक्योरिटी के लिए इसमें कंपनी ने साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Itel Zeno 200 को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने के लिए आपको 15W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here