Google का Fitbit Air हुआ लॉन्च, 7 दिन की बैटरी लाइफ देगा फिटनेस बैंड, जानें कीमत और फीचर्स

0

Google अपने फैंस के लिए एक धमाकेदार वियरेबल डिवाइस लेकर आ गया है। गूगल ने बिना डिस्प्ले वाला Fitbit Air लॉन्च कर दिया है जिसमें कई सारे तगड़े फिटनेस फीचर्स दिए गए हैं। गूगल का यह वियरेबल स्मार्ट डिवाइस एक ऐसा स्मार्ट बैंड है जो कि बिना डिस्प्ले के साथ आता है। मतलब इसमें आपको दूसरे स्मार्टवॉच या फिर स्मार्टबैंड या क्लॉक की तरह स्क्रीन नहीं मिलती है। कंपनी के मुताबिक यह स्मार्ट डिवाइस लोगों स्क्रीन टाइमिंग की आदत को कम करेगा।

Google ने अपने फिटबिट एयर (Fitbit Air) को इस तरह से डिजाइन किया है कि यूजर्स इसे लंबे समय तक पहन सकें। दरअसल किसी भी फिटनेस डिवाइस के लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है वह पहनने में आरामदायक हो। इस बात का Google Fitbit Air में खास ध्यान रखा गया है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप पहनकर पूरी रात आसानी से सो सकते हैं। Google ने इस फिटनेस ट्रैकर में AI पावर्ड हेल्थ फीचर्स दिए हैं।

चुपचाप हेल्थ डेटा को करेगा ट्रैक

आपको बता दें कि कई सारे पॉपुलर खिलाड़ियों को हमने पहले Whoop का फिटनेस बैंड पहने देखा है। Whoop का यह पॉपुलर फिटनेस बैंड बिना स्क्रीन के साथ आता है। अब ठीक कुछ वैसा ही लुक आपको गूगल के फिटबिट एयर में देखने को मिलेगा। Google Fitbit Air को एक हल्के रिस्ट स्ट्रैप के तौर पर डिजाइन किया गया है। डिस्प्ले न होने की वजह से इसमें नॉटिफिकेशन का भी झंझट नहीं है। यह चुपचाप आपकी डेली रूटीन लाइफ के बीच हेल्थ डेटा को ट्रैक करता रहता है।

5 मिनट में सुपरफास्ट, 7 दिन की बैटरी बैकअप

आपको बता दें कि गूगल ने अब अपने पुराने फिटबिट ऐप का नाम बदलकर Google Health App कर दिया है। नया फिटनेस बैंड Fitbit Air इसे हेल्थ ऐप के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज करने पर यह यूजर्स को करीब 7 सात दिन का बैटरी बैकअप देता है। इसके साथ ही इसमें शानदार फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसे आप सिर्फ 5 मिनट में इतना चार्ज कर सकते हैं कि पूरे दिन काम निकाल सकते हैं।

गूगल ने अपने Fitbit Air को कई मॉडल्स में पेश किया है। आपको इसमें वर्कआउट के लिए ‘परफॉर्मेंस लूप’ और ‘एक्टिव लूप’ शामिल हैं, जबकि कैजुअल या रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ‘एलिवेटेड लूप’ दिया गया है।

Google Fitbit Air की कीमत

गूगल ने Fitbit Air को बाजार में करीब 99.99 डॉलर (करीब 8,300 रुपये) में लॉन्च किया है। अमेरिका में ग्राहकों के लिए इसकी प्री बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। यह फिटनेस बैंड एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस पर अच्छे से काम करता है। आपको बता दें कि इस फिटनेस ट्रैकर को खरीदने वाले ग्राहकों को गूगल तीन महीने के लिए Google Health Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इसकी मदद से यूजर्स शुरुआत से ही गूगल हेल्थ कोच की गाइडेंस ले पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here