पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, UAE, नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के टॉप लीडर्स संग करेंगे चर्चा

0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों की यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी UAE , नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रवाना हुए हैं। अगले 6 दिनों में PM कई विश्व नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरे का मकसद भारत की वैश्विक साझेदारियों को मजबूत करना है। उनका पहला पड़ाव UAE होगा, जहां वे राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी सबसे पहले अबू धाबी पहुचेंगे। पीएम मोदी के संयुक्त अरब अमीरात के आधिकारिक दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों जैसे सहयोग के खास क्षेत्र पर बातचीत करेंगे। इस दौरे से भारत और यूएई के बीच रणनीतिक और आर्थिक जुड़ाव और गहरा होने की उम्मीद है, जो खाड़ी क्षेत्र में भारत के खास साझेदार में से एक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here