वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो आज पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के शेड्यूल के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो आज बाद में वाशिंगटन डीसी में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से मिलेंगे। यह बातचीत स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे (14:00 GMT) तय है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पाकिस्तान पश्चिम एशिया को लेकर अपनी कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा रहा है जिसमें वाशिंगटन और तेहरान के बीच संपर्क करवाना है।
इशाक डार अचानक तीन दिन की यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। मार्को रूबियो से मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय मामलों और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पाकिस्तान और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण कूटनीतिक और रणनीतिक मुद्दों पर उच्च-स्तरीय संपर्क जारी हैं।










































