‘सुपरबवंडर’ वैभव सूर्यवंशी को डिकोड करना नामुमकिन क्यों? यूं नहीं ‘क्रिकेट गॉड’ सचिन ने कह दी बड़ी बात

0

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी सनराइजर्स हैदराबाद के बोलर्स के छक्के छुड़ा रहे थे और टीवी कॉमेंट्री माइक पर महान सुनील गावसकर थे। एक समय ऐसा आया जब गावसकर के पास विशेषण कम पड़ गए और वह वैभव के हर शॉट पर सिर्फ एक ही प्रतिक्रिया दे रहे थे ’Unbelievable’ यानी अविश्वसनीय। वेस्टइंडीज के दिग्गज फास्ट बोलर इयन बिशप भी इस सुपरवंडर की पावर-हिटिंग के कसीदे पढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें भी 15 साल के इस वंडर बॉय की हैरतंगेज बैटिंग का वर्णन के लिए बहुत कुछ सूझ नहीं रहा था। आज क्रिकेट की दुनिया में कोई शख्स ऐसा नहीं होगा, जो बिहार के ताजपुर से निकले इस मासूम चेहरे वाले बैटिंग के बवंडर का मुरीद न हो गया हो। यह आलम तब है जब वैभव के करियर की भोर हुई है, जब दिन चढ़ेगा तो इस सूर्यवंशी का ताप और बढ़ेगा। उस ताप में दुनिया भर के बोलर झुलसेंगे जरूर, लेकिन क्रिकेट-प्रेमी इसकी तपिश का खुलकर आनंद उठाएंगे यह तय है।

वैभव को डिकोड करना हुआ नामुमकिन

पिछले दिनों वेस्टइंडीज के दिग्गज इयन बिशप से एक अनौपचारिक बातचीत में जब मैंने पूछा कि यदि आज आप बॉलिंग कर रहे होते, तो वैभव का विकेट निकालने के लिए कौन सी गेंद डालते? बिशप ने मुस्कुराते हुए सिर हिला दिया, ‘हम क्या ही कर लेते! आज के दौर के जितने भी धाकड़ गेंदबाज हैं, उन्होंने बुलेट की रफ्तार से यॉर्कर फेंकी, बाउंसर आजमाई, फुल लेंथ डाली, पर हर गेंद का नतीजा ‘सिक्स’ ही रहा। समझ नहीं आता कि 15 साल का एक बच्चा इतनी बेखौफ और बेतकल्लुफ बैटिंग कैसे कर सकता है। मेरी उम्र 58 साल हो गई, पर मैंने अपनी जिंदगी में किसी 15 साल के लड़के को इस तरह डोमिनेट करते नहीं देखा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here