नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। बेंगलुरु ने फाइनल में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। हालांकि इस शानदार सीजन के बाद भी बेंगलुरु अगले सीजन से पहले अपनी टीम में कुछ बदलाव कर सकती है। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं उन 3 प्लेयर्स के बारे में जो आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले टीम से रिलीज हो सकते हैं।
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड का प्रदर्शन इस सीजन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। शेफर्ड ने 15 मैच खेले और सिर्फ 83 रन बनाने के साथ 7 विकेट लिए। उनका इकॉनमी भी 11.92 का रहा। आरसीबी उनको रिलीज कर सकती है।
इंग्लैंड के जॉर्डन कॉक्स आरसीबी के स्क्वाड में जरूर थे। लेकिन उनको खेलने का मौका नहीं मिला। कॉक्स ने कुछ मैचों में फील्डिंग जरूर की है। हालांकि वह अपना आईपीएल डेब्यू नहीं कर पाए। ऐसा लग रहा है कि आरीसबी अगले साल कॉक्स को भी रिलीज कर देगी और उनकी जगह कोई दूसरा विदेशी खिलाड़ी लेकर आएगी।
ऑलराउंडर स्वापनिल सिंह को आरसीबी ने 2024 में मौका दिया था और उन्होंने ठीक-ठाक प्रदर्शन भी किया था। लेकिन आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 में स्वापनिल एक भी मैच नहीं खेले। ऐसे में फ्रेंचाइजी उनसे भी मूव ऑन करने को देख सकती है।










































