सुपरहीरो दद्दू ने जीता दिल! रविवार को ‘पति पत्‍नी और वो दो’ ने लगाई छलांग, ‘दृश्‍यम 3’ जबरदस्‍त

0

भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर रविवार को दिलचस्‍प खेल हुआ है। मौसम में तप‍िस कम होते ही वीकेंड में सिनेमाघरों में थोड़ी रौनक देखने को मिली है। लिहाजा, हर फिल्‍म की कमाई बढ़ी है। जैकी श्रॉफ की बेहद प्‍यारी फिल्‍म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने अपने पहले वीकेंड में गिने-चुने शोज के बावजूद अच्‍छी-खासी संख्‍या में दर्शक जोड़े हैं। नतीजा यह हुआ कि फिल्‍म करोड़ के पार चली गई। अनन्‍या पांडे और लक्ष्‍य लालवानी की ‘चांद मेरा दिल’ भी जवां दिलों की धड़कन बनने में कामयाब रही, जबकि सबसे अध‍िक चौंकाया है आयुष्‍मान खुराना की ‘पति पत्‍नी और वो दो’ ने। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्‍म ने रविवार को बाकी हिंदी फिल्‍मों के मुकाबले सबसे अध‍िक कमाई की है। जबकि बीते करीब एक हफ्ते से यह लगातार पिछड़ रही थी। मोहनलाल की मलयालम फिल्‍म ‘दृश्‍यम 3’ ने भी दूसरा वीकेंड जबरदस्‍त रहा है। यह फिल्‍म अब वर्ल्डवाइड ₹228 करोड़ के पार जा चुकी है।

इस वीकेंड हिंदी के दर्शकों में मजेदार रूप से मुदस्‍सर अजीज की फिल्‍म ‘पति पत्‍नी और वो दो’ के लिए रुचि बढ़ी है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार, मिलाकर इस रोमांटिक-कॉमेडी ने शानदार ₹5.00 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि एक हफ्ते पुरानी रोमांटिक ड्रामा ‘चांद मेरा दिल’ ने भी पकड़ मजबूत बनाते हुए ₹4.85 करोड़ का नेट बिजनस किया है। हालांकि, मोहनलाल की मलयालम फिल्‍म ‘दृश्‍यम 3’ हिंदी में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन तमिल, तेलुगू और कन्‍नड़ सहित इसने अपने दूसरे वीकेंड में शानदार ₹14.75 करोड़ का कारोबार कर सबको मात दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here