‘जीवन भीमा योजना’ का टीजर देख लोग बोले- डबल रोल में अरशद वारसी गजब, ऊपर से इसमें विजय राज भी हैं

0

अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का टीजर रिलीज हो गया है जो एक मजेदार डार्क कॉमेडी थ्रिलर है। अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी ये फिल्म कर्ज में दबे हुए एक कपल की कहानी है, जिनके सामने आई एक अजीब परिस्थिति ने उन्हें बीमा घोटाला को लेकर साजिश बुनने के लिए मजबूर कर दिया है। इस फिल्म में पहली बार अरशद वारसी डबल रोल में नजर आ रहे हैं।

हालांकि, टीजर देखकर आपको शायद कई फिल्में याद आ जाए जिनमें डबल रोल वाले एक्टर या एक्ट्रेस में से एक की मौत का फायदा दूसरी किरदार उठाता दिखा है। ये कहानी इंश्योरेंस पॉलिसी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके साथ ही कहानी खतरनाक आपराधिक साजिश की तरफ मुड़ जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here