सोनबाटोला में ज़मीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट

0

महिलाओं और बच्चों पर हमला चार पर मामला दर्ज

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम सोनबाटोला मुरझड़ में ज़मीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने विवादित ज़मीन पर काम रोकने से मना करने पर घर में घुसकर गाली गलौज की और महिलाओ, बुजुर्गों व बच्चों के साथ लाठी डंडों व घूंसों से मारपीट की। इस हमले में घायल हुई महिलाओं को उपचार के लिए सिविल अस्पताल वारासिवनी में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज जारी है। वारासिवनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

जेसीबी मशीन से काम लगाने पर शुरू हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की दोपहर करीब १२.३० से १ बजे के बीच की है। शिकायतकर्ता शांति चौधरी पति मुकेश चौधरी उम्र ३५ वर्ष निवासी वार्ड नंबर ८ सोनबाटोला ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार का उनके पड़ोसियों के साथ काफ ी समय से ज़मीनी विवाद चल रहा है। घटना के दिन दोपहर में आरोपी पक्ष के लोग विवादित ज़मीन को जेसीबी मशीन से तोडऩे लगे। जब शांति चौधरी के पति मुकेश चौधरी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो आरोपी उग्र हो गए और उनके घर की तरफ आ गए। आरोपी जगदीश गौतम, गणेश गौतम, देवनलाल गौतम और लक्ष्मी गौतम एक राय होकर उनके घर के अंदर घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही मुकेश चौधरी, उनके भाई लोकेश चौधरी और देवर डोमेन्द्र चौधरी को घेर लिया। जब बीच.बचाव करने के लिए शांति चौधरी की सास अमरूता चौधरी और ननद लक्ष्मी चौधरी आगे आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी अश्लील व गंदी गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने घर के छोटे बच्चों डोमेन्द्र चौधरी का लडक़ा और लोकेश चौधरी की छोटी लडक़ी के साथ भी थप्पड़.घूंसों से मारपीट की इस विवाद और मारपीट में शिकायतकर्ता शांति चौधरी के दाहिने हाथ, कमर और बाएं पैर में चोटें, सास अमरूता चौधरी और ननद लक्ष्मी चौधरी के दाहिने हाथ, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें लगी हैं। सभी घायल महिलाओं को तुरंत नजदी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया है और उनका उपचार जारी है। वहीं दूसरी ओर मारपीट के बाद भागते समय आरोपियों ने पीडि़त परिवार को पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीडित पक्ष ने वारासिवनी थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक ०२८४/२०२६ के तहत मामला पंजीकृत कर चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता २०२३ की धारा २९६ (बी),११५(२),३५१(३ ), ३/५ के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

मुझे लाठी डंडे दिखाकर दौड़ाया और मारपीट किया -लोकेश चौधरी

लोकेश चौधरी ने बताया कि घर पर मैं और महिलाएं थी जगदीश, गणेश ,देवन, लकी गौतम हमारे घर में आए और हमारी जमीन पर जेसीबी से अतिक्रमण करने लगे। हमने विरोध किया तो उन्होंने घर में घुसकर हमारी महिलाओं को मारा जिन्हें हम अस्पताल लेकर आए हैं हमारा पुराना विवाद है। अभी अचानक गुंडागर्दी करते हुए यह लोग आए घर पर मैं ,दादी मम्मी ,भाभी भतीजी ,भतीजा सहित अन्य सदस्य थे। मेरे घर से मुझे लाठी डंडे दिखाकर दौड़ाया गया दूसरे के घर में मैं जाकर छिपा तो बच गया वहां भी यह लोग आए थे। हमने इस मामले में एफआईआर कर दी है कानून अब अपनी कार्यवाही करें।

बाइट लोकेश चौधरी पीड़ित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here