धर्मशाला: भारतीय टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मे ंरन आउट हो गए। धर्मशाला में खेले गए मैच में रोहित ने लेग साइड में शॉट खेला। वह रन के लिए भागे लेकिन शुभमन गिल आगे निकले के बाद वापस लौट गए। रोहित ने रुकने के बाद वापसी लौटने की कोशिश की लेकिन रन आउट हो गए। 2024 से रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार रन आउट हुए थे। दोनों ही बार शुभमन गिल दूसरी छोर पर थे।
शुभमन गिल ने रन आउट पर क्या कहा?
भारतीय कप्तान शुभमन गिल के रास्ते में गेंदबाज भी आ गया था। मैच के बाद गिल से इस बारे में पूछा गया। उन्होंने इस दौरान पिछले रन आउट वाली बात भी की। पोस्ट मैच इंटरव्यू में गिल ने कहा, ‘उन्होंने रीप्ले देखा और कहा कि सब ठीक है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले टी20 मैच में भी वह रन आउट हो गए थे।’प्लेयर ऑफ द मैच बने शुभमन गिल
रोहित शर्मा के बल्ले से 16 गेंदों पर 16 रनों की पारी निकली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। इस मैच के लिए मैदान पर उतरते ही रोहित वनडे मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बन गए। दूसरी तरफ शुभमन गिल ने रन आउट के भरपाई बल्ले से कर दी। उन्होंने 66 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेली। इसमें 11 चौके और 2 छक्के थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
गिल के तीन हजार रन भी हुए
शुभमन गिल भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 61वीं पारी में हासिल की। गिल ने इस मामले में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ा। धवन ने यह मुकाम 72वीं पारी में हासिल किया था। विश्व क्रिकेट में गिल से तेज 3 हजार वनडे रन पूरा करने के मामले में सिर्फ साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला आगे हैं। अमला ने 57वीं पारी में 3 हजार रन पूरे किए हैं।










































