करीना-पृथ्वीराज सुकुमारन की Daayra इस महीने देगी दस्तक, Junglee Pictures ने शेयर किया BTS वीडियो

0

Daayra Release Date: बॉलीवुड करीना कपूर (Kareena Kapoor) और साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दायरा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मेघना गुलजार और जंगली पिक्चर्स की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म का ऐलान किया गया था। इसके बाद से फिल्म दायरा की रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा था। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। अभी हाल ही में फिल्म दायरा का नया वीडियो रिलीज किया गया है। फिल्म के इस वीडियो में रिलीज डेट भी बताई गई है।

कब रिलीज होगी ‘दायरा’?

करीना कपूर की फिल्म दायरा एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म दायरा की अभी हाल ही में रिलीज हुआ नया वीडियो है। फिल्म दायरा के इस वीडियो में शूटिंग के दिनों को दिखाया गया है। फिल्म के सेट का ये BTS वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। जंगली पिक्चर्स की फिल्म के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। मेकर्स ने फिल्म के BTS वीडियो के साथ फैंस को एक गिफ्ट भी दिया है। फिल्म के BTS वीडियो में रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। फिल्म दायरा 18 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट जानने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

इस रोल में होंगी करीना कपूर

फिल्म दायरा का ये वीडियो सामने आने के बाद अब ये पक्का हो गया है कि मूवी में करीना कपूर लेडी पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। आपको बता दें कि करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म की कहानी यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखी है। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म दायरा के BTS वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here