नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह इंग्लैंड के क्रिकेट क्लब शिलिंग्स्टोन के लिए खेल रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में ब्रोटस्टोन के खिलाफ उन्होंने 168 रन की पारी खेली। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर संगकारा ने बीसीसीआई के लोगो वाला हेल्मेट क्यों पहना और यह उनके पास आया कैसे?
टीम इंडिया का हेल्मेट पहनकर कुमार संगकारा ने जड़ा शतक
कुमार संगकारा इंग्लैंड के गांव में क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं। शिलिंग्स्टोन की ओर से खेलते हुए उन्होंने ब्रोडस्टोन के खिलाफ 168 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 11 छक्के देखने को मिले। यानि कुल 130 रन उन्होंने बाउंड्री से बना दिए। आईपीएल 2026 में कोचिंग के बाद उनका सीधे मैदान पर उतरना फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। लेकिन इस बीच संगकारा के हेलमेट की हो रही है। जिस पर बीसीसीआई को लोगो और तिरंगा झंडा लगा था।यशस्वी जायसवाल दिया गिफ्ट
एक इंटरव्यू के दौरान कुमार संगकार ने खुलासा किया कि भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने उन्हें यह हेलमेट गिफ्ट किया है। आईपीएल में संगकारा राजस्थान रॉयल्स के कोच की भूमिका में जुड़े हुए हैं। साल 2020 में उन्होंने जायसवाल को फ्रेंचाइजी में शामिल किया था। दोनों को बॉन्ड बेहद खास है, आईपीएल 2026 में यशस्वी के बारे में बात करते हुए संगकारा ने कहा था कि ‘जायसवाल वो सब कुछ कर दिखाते हैं जो दूसरे बल्लेबाज नहीं कर सकते और वो है किसी भी परिस्थिति में और किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ रन बनाना। मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी दूसरे नंबर पर रखने की कोई बात है।’









































