भारतीय हॉकी स्टार मनप्रीत सिंह ने विराट कोहली को दिया अपने लंबे करियर का श्रेय, खुद किया खुलासा

0

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए उतरे। मनप्रीत ने दिलीप तिर्की का रिकॉर्ड तोड़ा है। जिन्होंने 412 मैच खेले थे। 33 साल की उम्र में भी हॉकी प्लेयर की फिटनेस लाजवाब है। इसका श्रेय उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली को दिया है। मनप्रीत ने कहा कि वे विराट को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी फिटनेस देखकर प्रेरणा लेते हैं।

मनप्रीत सिंह ने किया विराट कोहली का जिक्र

FIH प्रो लीग के यूरोपियन लेग में मनप्रीत सिंह ने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने कोहली से बहुत कुछ सीखा है। साथ ही उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी जिक्र किया। मनप्रीत ने कहा, ‘मैंने भी उनसे (कोहली से) बहुत कुछ सीखा है। मैदान पर उनका आक्रामक और फोकस्ड रहना और अपना 100% देना ये सब बातें सबस हैं। वह क्रिस्टियानो) रोनाल्डो के फ़ैन हैं और मैं भी रोनाल्डो का फैन हूं। यह बात हम दोनों में एक जैसी है। यह मेरे और सभी के लिए प्रेरणादायक है। वह वीगन हैं और वह क्या खाते हैं और क्या नहीं, इसे हर एथलीट फॉलो करता है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here