मुकेश अंबानी ने जितना पूरी जिंदगी कमाया, एलन मस्क ने केवल दो दिन में गंवाया

0

नई दिल्ली: दुनिया के पहले और अकेले ट्रिलियनेयर एलन मस्क की नेटवर्थ में पिछले दो दिन में भारी गिरावट आई है। स्पेसएक्स के शेयरों में गिरावट के कारण ऐसा हुआ। इस कंपनी में मस्क की करीब 42 फीसदी हिस्सेदारी है। बुधवार को उन्होंने 56.4 अरब डॉलर से ज्यादा राशि गंवाई जबकि गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 32.1 अरब डॉलर की गिरावट आई। इस तरह दो दिन में उन्होंने 88.5 अरब डॉलर गंवा दिए जो मुकेश अंबानी (88.8 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के लगभग बराबर है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ अब 1.23 ट्रिलियन डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 608 अरब डॉलर की तेजी आई है। स्पेसएक्स के शेयरों में गुरुवार को 3.56 फीसदी गिरावट आई। इसके साथ ही उसका मार्केट कैप 2.437 ट्रिलियन डॉलर रह गया। दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में स्पेसएक्स छठे नंबर पर है। उससे आगे केवल एनवीडिया, अल्फाबेट, ऐपल, माइकोसॉफ्ट और ऐमजॉन रह गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here