₹1.35 लाख करोड़ स्वाहा! Accenture ने आईटी शेयरों को किया पंचर, इन्फोसिस और टीसीएस 52 हफ्ते के लो पर

0

नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में तेजी के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट आई। इसकी सबसे बड़ी वजह आईटी शेयरों में आई गिरावट रही। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का शेयर 7% लुढ़ककर छह साल के लो के करीब पहुंच गया। इसी तरह इन्फोसिस का शेयर भी 9% गिरावट के साथ 5 साल के लो पर आ गया। इसी तरह विप्रो, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी गिरावट रही। इससे निवेशकों की वेल्थ में 1.35 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

ग्लोबल आईटी कंपनी Accenture के सालाना रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान की ऊपरी सीमा घटाने के बाद टेक्नोलॉजी पर होने वाले खर्च में कटौती कमजोरी को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गईं हैं। इसका असर आज आईटी शेयरों में देखने को मिला। टीसीएस का शेयर बीएसई पर करीब 7 फीसदी गिरावट के साथ 2,060.50 रुपये तक लुढ़क गया जो इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here