क्या है ATM थर्मल स्कैनिंग स्कैम? पैसे निकालते समय ठगों के इस नए तरीके से रहें सावधानवॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में करीब 4 बिलियन से अधिक लोग इस ऐप को इस्तेमाल करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए वॉट्सऐप समय-समय पर नए नए फीचर्स और अपडेट्स लाता रहता है। एक बार फिर कंपनी बहुत जल्द एक नया फीचर लेकर आ रही है। अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो बहुत जल्द आपको वॉट्सऐप चलाने का नया अनुभव मिलेगा।
वॉट्सऐप एक ऐसा फीचर लाने जा रहा है जो प्लेटफॉर्म में इस्तेमाल हो रहे एक फीचर को यूज करना बेहद आसान बना देगा। अपकमिंग फीचर का यह फायदा होगा कि आप बिना वॉट्सऐप ओपन किए ही इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
आ रहा है शॉर्टकट फीचर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सऐप वॉइस मैसेज भेजने को और आसान बनाने के लिए एक नए शॉर्टकट फीचर पर काम कर रहा है। यह शॉर्टकट सीधे फोन की होम स्क्रीन पर दिखाई दे सकता है, जिससे यूजर्स बिना ऐप खोले ही वॉइस नोट रिकॉर्ड कर सकेंगे। वॉइस मैसेज रिकॉर्ड होने के बाद उसे किसी भी कॉन्टैक्ट को भेजा जा सकेगा। यूजर चाहें तो एक साथ एक से ज्यादा लोगों को भी रिसीवर के रूप में चुन सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, जो रोजाना कई बार वॉइस नोट भेजते हैं।
इस नए शॉर्टकट की मदद से वॉइस मैसेज भेजने के लिए हर बार व्हाट्सऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि रिकॉर्ड किए गए वॉइस नोट को सीधे व्हाट्सऐप स्टेटस पर शेयर करने का विकल्प भी दिया जा सकता है।
कब तक अवेलेबल होगा यह शॉर्टकट?
वॉट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर फिलहाल अभी डेवलप हो रहा है। कंपनी जब भी किसी नए फीचर को लेकर आती है तो पहले इसे बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट किया जाता है। इसलिए कंपनी इस शॉर्टकट फीचर को भी पहले बीटा टेस्टर्स के लिए ही रोलआउट करेगी इसके कुछ हफ्तो के बाद ही इसका स्टेबल वर्जन रोलआउट किया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि यह शॉर्टकट आने में कुछ महीनों का समय लग सकता है।
वॉट्सऐप अपडेट के लिए शॉर्टकट
लीक्स की मानें तो कंपनी वॉइस मैसेज वाले शॉर्टकट के अलावा कंपनी स्टेटस अपडेट के लिए भी एक होम स्क्रीन विजेट ला सकती है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का यह फीचर यूजर्स को बिना वॉट्सऐप ओपन किए स्टेटस अपडेट करने का ऑप्शन देगा।
ग्रुप के लिए ऑडियो-वीडियो कॉल का ऑप्शन
होम स्क्रीन शॉर्टकट के अलावा व्हाट्सऐप अपने वेब प्लेटफॉर्म में भी नए बदलाव कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने WhatsApp Web पर ग्रुप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू की है। पहले वेब वर्जन के जरिए केवल व्यक्तिगत (वन-टू-वन) ऑडियो और वीडियो कॉल की जा सकती थी, लेकिन अब यूजर्स ग्रुप कॉल का भी लाभ उठा सकेंगे। इस नई सुविधा के तहत एक कॉल में एक साथ 32 लोगों को जोड़ा जा सकता है। इससे बड़े समूहों के लिए ऑनलाइन बातचीत और मीटिंग करना पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा।













































