कब और कहां होगी Aamir Khan की तीसरी शादी? गर्लफ्रेंड गौरी संग एक्टर ने की पूरी तैयारी; किया खुलासा

0

Aamir Khan Third Wedding: बॉलीवुड अभिनेता आमिरा खान (Aamir Khan) 61 साल की उम्र में अपनी तीसरी शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आमिर खान दो तलाक के बाद गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) को डेट कर रहे हैं। दोनों का रिश्ता बॉलीवुड गलियारों में चर्चा में बना है। आमिर हर मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ ही नजर आते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने फैंस के सामने ये भी खुलासा कर दिया था कि वह 5 जुलाई को गौरी से शादी करने वाले हैं और अब एक्टर की तरफ से इस बात का भी खुलासा किया गया है कि उनकी और गौरी की शादी किस तरह होगी और कहां पर दोनों अपनी शादी को संपन्न करने वाले हैं। 

आमिर खान की तीसरी शादी की प्लानिंग

आमिर खान ने जब से अपनी तीसरी शादी का ऐलान किया है, तब से ही फैंस को लग रहा था कि आमिर और गौरी ग्रैंड वेडिंग करेंगे, लेकिन एक्टर ने फैंस के अरमानों पर पानी फेर दिया है। एक्टर ने साफ शब्दों में कहा है कि उनकी और गौरी की शादी में कोई तामझाम नहीं होगा। शादी काफी सिंपल होगी और घर में ही होगी। आमिर और गौरी ने अपनी शादी को एकदम सिंपल रखने का फैसला किया है और शादी को रॉयल बनाने के लिए कुछ भी नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं, आमिर और गौरी निकाह भी नहीं करने वाले हैं। दोनों की सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी।

घर में होगी आमिर खान की तीसरी शादी

आमिर ने ‘डेकेन क्रॉनिकल’ को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी की प्लानिंग पर बात की। एक्टर ने कहा, ‘यह घर पर ही एक बहुत साधारण रजिस्टर्ड शादी होगी, जिसमें सिर्फ दोनों परिवार और बहुत करीबी दोस्त शामिल होंगे। हम दोनों इसे बहुत सादा रखना चाहते हैं।’ बता दें कि आमिर खान ने अपनी बेटी ईरा की भी रजिस्टर्ड मैरिज करवाई थी और वो शादी में सिंपल थी।

जल्द शुरू करेंगे ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की शूटिंग

बता दें कि आमिर खान इन दिनों ब्रेक पर हैं। एक्टर ने अमेरिका में अपनी और गौरी की शादी का ऐलान किया था। तब एक्टर ने साफ कहा था कि शादी उन दोनों के लिए प्राथमिकता नहीं है, लेकिन वह शादी की तैयारियां में जुट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के तुरंत बाद आमिर खान राजकुमार हिरानी की ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here