जन्मतारीख में नंबर 6 आने का मतलब? नंबर 6 आपको बनाता क्रिएटिव, जानें खासियत

0

क्या आपकी जन्मतारीख में नंबर 6 आता है या नंबर 6 बार बार रिपीट हो रहा है। क्या आप जानते हैं आपकी जन्मतारीख में नंबर 6 आने से आपके व्यक्तित्व और आपके करियर पर कैसा प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि हर एक नंबर की अपनी एक अलग ऊर्जा है। वहीं, जब नंबर आपकी जन्मतारीख में बार बार रिपीट होता है तो यह आपको सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह से प्रभावित करते हैं। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष एक्सपर्ट और वास्तु गुरु मान्या से कि आपकी जन्मतारीख में नंबर 6 आने का मतलब क्या होता है।

जन्मतारीख में नंबर 6 आने का मतलब
अगर आपकी जन्मतारीख में नंबर 6 एक बार ही आता है तो आपको एक बहुत ही अच्छा लाइफ पार्टनर मिलेगा। साथ ही आप एक बहुत ही अच्छी माता पिता साबित होंगे। आप अपने परिवार से जुड़े हुए इंसान हैं। आपको अकेले रहना भी कम ही पसंद हैं। अंक ज्योतिष एक्सपर्ट और वास्तु गुरु मान्या बताती हैं कि पुरुष में सिंगल 6 आना और महिलाओं की जन्मतारीख में सिंगल 6 आता है तो यह उन्हें बहुत ही ज्यादा धैर्य और घरेलू प्रवृत्ति का बनाता है।वहीं, जन्मतारीख में नंबर 6 दो बार आ जाए तो ऐसे में आप बहुत ही अनुशासन के साथ चलना पसंद करते हैं। आप बहुत कड़क माता पिता बेशक न हो लेकिन, आप बहुत ही व्यवस्था के साथ चलना पसंद करते हैं। जिस वजह से आपके बच्चों को लग सकता है कि उनके साथ सख्ती हो रही है। लेकिन, यह आपको क्रिएटिविटी भी देता है। आप बहुत ही क्रिएटिव किस्मत के इंसान है। कई बार काम के चक्कर में यह लोग आराम करना भूल जाते हैं ऐसे में इन लोगों को मानसिक और शारीरिक तौर पर बहुत ज्यादा रिलैक्स करने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here