नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप बुधवार को वाराणसी में अक्षिता राज के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। शादी संपन्न होने के बाद इस पेसर ने सोशल मीडिया पर अपने इस खास दिन की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा किए। इसी दौरान इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आकाश दीप अपने अनोखे और मजाकिया अंदाज में नजर आए जब शादी में आए एक मेहमान ने उनसे टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल पूछ लिया।
रोहित, विराट और धोनी को क्यों नहीं बुलाया?
शादी के जश्न के बीच एक मेहमान ने कैमरे के सामने हंसते हुए आकाश दीप से पूछा, ‘भाई, आपने अपनी शादी में विराट कोहली , एमएस धोनी और रोहित शर्मा को नहीं बुलाया?’ इस पर भारतीय तेज गेंदबाज ने बिना देर किए बेहद ही मजाकिया और देसी अंदाज में जवाब दिया। मेहमान के इस चुटीले सवाल पर चुटकी लेते हुए आकाश दीप ने हंसकर कहा, ‘अगर वो सब आ जाते तो भाई, क्या यहां बनारस में शादी हो पाती?










































