Android और iOS यूजर्स की टेंशन हुई खत्म, गूगल ने रोलआउट किया Autofill फीचर

0

टेक जायंट गूगल अपने करोड़ों यूजर्स के लिए समय-समय पर नए नए अपडेट्स और फीचर्स लाता रहता है। अगर आप अपने डेली रूटीन लाइफ में पर्सनल और प्रोफेशनल वर्क में गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। गूगल ने अब क्रोम ब्राउजर में एक ऐसा धमाकेदार फीचर पेश किया है जिसने लोगों को बड़ी सहूलियत दे दी है। कई बार देखा जाता है कि फोन की छोटी स्क्रीन में कोई जरूरी डॉक्यूमेंट या फिर फॉर्म भरने में काफी दिक्कत आती है। गगूल ने इस समस्या से राहत देने के लिए Autofill फीचर पेश किया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर पासपोर्ट नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी या वाहन से जुड़ी डिटेल्स भरना अक्सर मुश्किल और समय लेने वाला काम होता है। कई बार टाइपिंग में गलती होने की भी संभावना रहती है। अब Google इस परेशानी को कम करने और प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी कर रहा है। गूगल ने इसके लिए Autofill फीचर लॉन्च किया है। इसकी सहायता से एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स बेहद आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और दूसरे फॉर्म को बेहद आसानी से कुछ ही सेकंड में भर सकेंगे।

2025 में किया गया था अपडेट

आपको बता दें कि गूगल की तरफ से 2025 में क्रोम आटोफिल फीचर को अपडेट किया गया था। पहले इसकी मदद से क्रोम में सिर्फ पासवर्ड, ऐड्रेस और पेमेंट की डिटेल्स भी भर सकती थी। कंपनी ने इसको अपडेट करते हुए बाद में पासपोर्ट नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस की डिटेल्स, गाड़ी का VIN नंबर और नंबर प्लेट को जोड़ने की सुविधा दी गई थी। उस समय कंपनी ने यह सुविधा सिर्फ कंप्यूटर के लिए उपलब्ध कराई थी।अब गूगल की तरफ से आटोफिल फीचर को एंड्रॉयड स्मार्टफोन और iOS के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। मतलब अगर आपने पहले से अपनी डिटेल्स सेव कर रखी हैं तो अब आपको मोबाइल में फॉर्म भरते समय बार-बार आपको टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्रोम खुद ही फॉर्म में आपकी पूरी डिटेल्स भर देगा। Autofill फीचर को लेकर गूगल की तरफ से अपडेट जारी कर दिया गया है। एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को फेज वाइज इसका अपडेट मिलेगा।

गूगल अकाउंट से जुड़ा फीचर

Google ने Autofill फीचर को और बेहतर बनाने के लिए इसे Google Account से जोड़ दिया है। अब अगर आप Chrome में अपने Google अकाउंट से लॉग इन हैं, तो किसी वेबसाइट पर साइन-अप या लॉग इन करते समय आपका नाम, ईमेल और सेव किया गया घर या ऑफिस का पता अपने आप भर जाएगा। यह सुविधा Desktop, Android, iPhone और iPad समेत सभी प्रमुख डिवाइसों पर उपलब्ध होगी।

Android यूजर्स को Autofill सुझावों के लिए नया इंटरफेस भी मिलेगा, जिससे सेव किए गए अलग-अलग पते और कार्ड को पहचानना और चुनना आसान हो जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Google ने पासपोर्ट और पहचान पत्र जैसी संवेदनशील जानकारी वाले फीचर को डिफॉल्ट रूप से बंद रखा है। इसे इस्तेमाल करने के लिए कई डिवाइसों पर बायोमेट्रिक पहचान या PIN वेरिफिकेशन की जरूरत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here