Realme 16 Pro, Realme 16 और Realme C83 5G की कीमतें बढ़ीं, जानें नई प्राइस लिस्ट

0

स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में कई सारे स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। पिछले सप्ताह कंपनी ने Realme 16 Pro+ और Realme 16 की कीमतों में इजाफा किया था। अब कंपनी ने Realme 16 Pro, Realme 16 और Realme C83 5G की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। इसलिए अगर आप इन स्मार्टफोन्स को खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे तो अब आपको पहले से कहीं अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

पिछले कुछ समय में रियलमी समेत कई सारी टेक कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में इजाफा किया है। हाल ही में ऐसी खबर सामने आई थी कि एप्पल भी अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनियों की मानें तो लगातार चिप शॉर्टेज और बढ़ती हुई लागत की वजह से ऐसा फैसला लिया जा रहा है। आइए आपको उन स्मार्टफोन्स की नई कीमत बताते हैं जिनकी कीमत बढ़ाई गई है।

Realme 16 Pro की कीमत में फिर बढ़ोतरी

Realme 16 Pro को भारत में इस साल जनवरी में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद इसकी कीमतों में कई बार बदलाव हुआ। पहले इसकी कीमत बढ़कर 39,999 रुपये हुई, फिर 2,000 रुपये की कटौती के बाद यह 37,999 रुपये पर आ गई। अब कंपनी ने इसमें एक बार फिर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 40,999 रुपये हो गई है। इस तरह केवल छह महीनों में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत कुल 9,000 रुपये बढ़ चुकी है।

फीचर्स वही, लेकिन कीमत ज्यादा

Realme 16 Pro में शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, दमदार स्पीकर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिलती है। हालांकि, इस नई कीमत पर इसका प्रोसेसर कुछ पावर यूजर्स को निराश कर सकता है। ऐसे में ग्राहक इस प्राइस रेंज में उपलब्ध अन्य विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।

Realme 16 की कीमत एक सप्ताह में दूसरी बार बढ़ी

Realme 16 की कीमत में भी महज छह दिनों के भीतर दूसरी बार इजाफा किया गया है। पहले इसकी कीमत बढ़ाकर 34,999 रुपये की गई थी, जबकि अब यह 35,999 रुपये हो गई है। कंपनी ने फोन के सभी वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई है, जिनमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज तक के विकल्प शामिल हैं। यह स्मार्टफोन अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन, यूनिक सेल्फी मिरर लुक और बड़ी 7,000mAh बैटरी के कारण मिड-रेंज सेगमेंट में लोकप्रिय माना जाता है।

Realme C83 5G भी हुआ महंगा

बजट सेगमेंट का Realme C83 5G भी अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। मार्च में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये थी। पहले इसमें 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई, जिससे इसकी कीमत 16,499 रुपये हो गई। अब कंपनी ने इसमें एक और 1,000 रुपये का इजाफा कर दिया है। इसके बाद 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये हो गई है।

Realme C83 5G के फीचर्स

Realme C83 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है। हालांकि, कीमत बढ़ने के बावजूद कंपनी ने इसके फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। अगर आप मिडरेंज सेगमेंट में एक नया गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here