भारत के ‘सेवन सिस्‍टर्स’ के पास उतरी अमेरिकी सेना, बांग्लादेश में ‘टाइगर लाइटनिंग’ युद्धाभ्यास शुरू, जानें मकसद

0

ढाका: भारत की सीमा के बेहद करीब सिल्हट में अमेरिकी सेना ने बांग्लादेशी सेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू किया है। दोनों देशों की तरफ से कहा गया है कि बांग्लादेश और अमेरिका ने रणनीतिक साझेदारी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने के लिए एक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। बांग्लादेश सशस्त्र बलों के जनसंपर्क विभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा है कि 13 दिनों तक चलने वाला यह अभ्यास रविवार को शुरू हुआ और 31 जुलाई को समाप्त होगा। यह अभ्यास बांग्लादेश सेना की खास यूनिट ‘पैरा कमांडो ब्रिगेड’ की देखरेख में हो रहा है।एक्सरसाइज टाइगर लाइटनिंग (TL)-2026′ नाम से ये युद्धाभ्यास रविवार को पूर्वोत्तर बांग्लादेश के पूर्वी सिलहट सैन्य क्षेत्र में आयोजित किया गया जिसमें बांग्लादेश सेना और अमेरिकी सेना की पैसिफिक कमांड ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इस समारोह में बांग्लादेश सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद मैनुर रहमान और बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत ब्रेंट टी. क्रिस्टेंसन शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here