OnePlus को लेकर हाल के दिनों में तमाम खबरें सामने आई हैं। कंपनी ने आधिकारिक रूप से यह कह दिया है कि वह यूरोप और अमेरिकी बाजारों में नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च नहीं करेगी। हालांकि भारत में कामकाज जारी रखने का भरोसा दिया गया है। अब एक दावा वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप OnePlus 16 को लेकर किया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, दावा यह है कि वनप्लस 16 जोकि कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, उसे भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा।
नंबर सीरीज को पसंद करते हैं वनप्लस फैंस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Gadgetsdata ने कहा है कि OnePlus 16 का भारत में लॉन्च नहीं होना लगभग कन्फर्म है। इसके साथ ही ओपो का एक फ्लैगशिप- Oppo Find X10 Ultra भी भारतीय मार्केट में नहीं आ सकता है। हालांकि इन दावों पर वनप्लस और ओपो ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन अगर वनप्लस 16 की लॉन्चिंग देश में नहीं होती है, तो वनप्लस के उन फैंस के लिए झटका हाे सकता है, जो कंपनी की नंबर सीरीज को पसंद करते थे।
याद रखने वाली बात यह भी है कि OnePlus 13s को कंपनी ने काफी जोर-शोर के लिए एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के तौर पर लॉन्च किया था। वह वनप्लस का पहला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप था, जिसका कोई सक्सेसर बाद में देखने को नहीं मिला। वनप्लस 15 सीरीज में कोई S मॉडल कंपनी नहीं लेकर आई।













































