Lock UPP 2: ‘जिनके कंधे पर चढ़कर नाचती हो…’- Shreya Kalra से भिड़ीं अपूर्वा मखिजा, मिला यूं करारा जवाब

0

Lock UPP 2 Shreya Kalra And Apoorva Mukhija Fights: ओटीटी के पॉपुलर शो ‘लॉकअप 2’ ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। ‘लॉकअप 2’ को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स अभी तक कई तरीके अपना चुके हैं। बीते दिन ‘लॉकअप 2’ में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखिजा की एंट्री हुई, जिन्होंने आते ही घर का माहौल बदलकर रख दिया। ‘लॉकअप 2’ (Lock UPP 2) में दिखाया गया कि अपूर्वा मखिजा ने शिवांगी जोशी के सामने शिल्पा शिंदे की पोल खोलकर रख दी। वहीं अब ‘लॉकअप 2’ से जुड़ा एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अपूर्वा मखिजा और श्रेया कालरा एक-दूजे से झगड़ा करती हुई नजर आईं। वीडियो में दिखाया गया कि अपूर्वा मखिजा ने उनपर तंज कसा। लेकिन श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने भी करारा जवाब देने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

‘लॉकअप 2’ (Lock UPP 2) में श्रेया कालरा (Shreya Kalra) और अपूर्वा मखिजा की लड़ाई ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। शो के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अपूर्वा मखिजा खाने के वक्त श्रेया कालरा से पूछती हैं कि तुम्हारे कोई भी दोस्त नहीं हैं श्रेया। वहीं बदले में जवाब मिलता है कि तुम बाहर जाकर देखोगी। इसपर अपूर्वा मखिजा तंज कसते हुए कहती हैं, “वो दोस्त जिनके कंधे पर चढ़-चढ़कर तुम डांस करती हो।” इसके जवाब में श्रेया कालरा ने कहा, “कम से कम मेरे हैं तो सही, तुम्हारे तो सारे छोड़-छोड़कर ही चले गए।” अपूर्वा मखिजा ने श्रेया को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा कि तुमने भी तो बहुत कोशिश की है, जब से मैं इस शो में आई हूं। इसपर श्रेया ने जवाब दिया कि तुम भ्रम का शिकार भी हुई हो।

श्रेया कालरा (Shreya Kalra) और अपूर्वा मखिजा की नोंक-झोंक यहीं नहीं रुकी। अपूर्वा ने ‘लॉकअप 2’ से बाहर जाकर श्रेया कालरा की चैट्स का स्क्रीनशॉट शेयर करने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि जब मैं वो स्क्रीनशॉट्स डालुंगी तो तुम डर जाओगी। इसपर श्रेया ने जवाब दिया कि तुम मुझे नहीं डरा सकती। श्रेया कालरा ने अपूर्वा मखिजा को चिढ़ाते हुए कहा, “ऐसे करते-करते ही घर जाएगी।” वहीं श्रेया कालरा संग झगड़े के बाद अपूर्वा मखिजा कैमरे में देखते हुए कहती हैं कि मैं थक चुकी हूं यहां की ऐसी-ऐसी लड़कियों से झगड़ा करके। अब मैं और सूफी लड़ाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here