ट्रोलिंग के बाद R Madhavan ने छात्र प्रदर्शन पर शेयर की पोस्ट, बोले- मुझे सरकार पर भरोसा है कि…

0

R Madhavan Post Viral On Students Protest: दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में हो रहे छात्र प्रदर्शन ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। छात्र प्रदर्शन में लाखों की तादाद में लोग जुटे, जिन्होंने बेहतर शिक्षा व्यवस्था और नीट पेपर लीक पर एक्शन की मांग की। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट तक ने छात्र प्रदर्शन के बीच पोस्ट शेयर कर उन्हें अपना समर्थन दिया है। लेकिन इस प्रदर्शन के बीच कई सितारों पर चुप्पी साधने के लिए सवाल भी खड़े हुए, जिसमें अक्षय कुमार से लेकर आर माधवन (R Madhavan) तक का नाम शामिल है। लेकिन अब ‘धुरंधर’ एक्टर ने ट्रोलिंग के बीच स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने छात्रों का समर्थन तो किया ही। साथ ही भारत सरकार में भी अपना विश्वास दिखाया।

आर माधवन (R Madhavan) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा, “शिक्षा में हमारे देश का भविष्य बदलने की ताकत होती है। इसलिए हर छात्र को ऐसी शिक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए जो पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता के आधार पर काम करे। मैं हमेशा से भारत के युवाओं की असीम क्षमता पर विश्वास करता हूं। इसलिए आज छात्रों और उनके माता-पिता की चिंता और निराशा को मैं अच्छी तरह समझ सकता हूं।

आर माधवन (R Madhavan) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “हमारी शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जो छात्रों में भरोसा जगाए, उन्हें समान अवसर दे और निष्पक्षता बनाए रखे। परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं इस भरोसे को कमजोर कर देती हैं। इससे न केवल छात्रों की वर्षों की मेहनत पर असर पड़ता है, बल्कि उनके सपनों और उनके परिवारों की उम्मीदों को भी गहरा नुकसान पहुँचता है। खासकर भारत जैसे देश में, जहाँ शिक्षा हर व्यक्ति के भविष्य और जीवन को संवारने में सबसे अहम भूमिका निभाती है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here